लखनऊ। ठाकुरगंज में स्वर्गीय तेज नारायण पाण्डेय ‘तेजेश जी’ (पूर्व उप-प्रधानाचार्य एवं प्रवक्ता, कालीचरण इंटर कॉलेज) की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में शिक्षाविदों, समाजसेवियों, अधिवक्ताओं, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने उनके शिक्षा, ईमानदारी, अनुशासन और समाज सेवा के योगदान को याद किया।

इस अवसर पर उनके पुत्र अधिवक्ता अनुराग पाण्डेय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनके पिताश्री के आदर्श सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया और उनके स्नेह व सम्मान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
