लखनऊ एयरपोर्ट पर 40 लाख के iPhone और MacBook की बड़ी खेप जब्त

लखनऊ: लखनऊ एयरपोर्ट पर राज्य कर विभाग की टीम ने करीब 40 लाख रुपये कीमत के iPhone और MacBook की खेप पकड़ी है। विभाग के मुताबिक, माल के साथ जरूरी दस्तावेज नहीं मिले. जांच में बिना बिल और ई-वे बिल के सामान लाए जाने का मामला सामने आया है.बताया गया कि यह खेप अहमदाबाद, गुजरात से लखनऊ पहुंची थी. इसके बाद इसे उत्तर प्रदेश में खपाने की तैयारी थी. राज्य कर विभाग ने पूरी खेप को अपने कब्जे में लेकर दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है.

विभागीय जांच के बाद व्यापारी पर 14.32 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया. पकड़ी गई खेप में Apple iPhone और MacBook के कई मॉडल शामिल बताए गए हैं. अधिकारियों के अनुसार, जांच में पुराने और नए दोनों मॉडल मिले हैं.

राज्य कर विभाग अब यह भी जांच कर रहा है कि बिना जरूरी दस्तावेजों के माल को उत्तर प्रदेश तक पहुंचाने में किन लोगों और व्यापारियों की भूमिका रही. विभाग ने टैक्स चोरी की आशंका को लेकर संबंधित दस्तावेजों और लेनदेन की पड़ताल शुरू की है.मामले में संबंधित व्यापारियों की भूमिका और माल के स्रोत की भी जांच की जा रही है.यह खेप गुजरात के अहमदाबाद से फ्लाइट के जरिए लखनऊ पहुंचाई गई थी.अधिकारियों के अनुसार, टैक्स बचाने के लिए रेलवे, एयरपोर्ट और अंतरराज्यीय बसों के माध्यम से बिना बिल के इलेक्ट्रॉनिक्स सामान लाने का तरीका अपनाया जा रहा है.राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने मामले में शामिल व्यापारियों और डिलीवरी नेटवर्क की भूमिका की गहन जांच शुरू कर दी है. विभाग का कहना है कि कर चोरी करने वालों के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Related posts