वियतनाम: हैलॉन्ग बे में बड़ा नाव हादसा, 34 लोगों की मौत

दिल्ली: वियतनाम के हैलॉन्ग बे (Helong bay) में एक बड़ा हादसा हो गया। हैलॉन्ग बे में शनिवार को तूफानी मौसम के चलते एक पर्यटक नाव पलट गई। इस हादसे में 38 लोगों की मौत हो गई। सरकारी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बचाव दल लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं।

इस नाव में 48 यात्री और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे। नाव पर सवार ज़्यादातर लोग राजधानी हनोई से आए थे। बचाव कार्य में जुटे सीमा रक्षकों ने 11 लोगों को बचा लिया है। वहीं लापता आठ लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान रातभर जारी रहा।

जानकारी के मुताबिक, इस तूफान की शुरुआत स्थानीय समय अनुसार दोपहर में हुई थी। मौसम के बिगड़ने से भारी बारिश और गरज चमक के साथ ओले भी गिरे। वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और रक्षा एवं जन सुरक्षा मंत्रालय से तत्काल खोज एवं बचाव कार्य करने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने घटना के कारणों की जांच के भी आदेश दिए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts