खिलौने की फैक्ट्री में लगी भीषण आग : 5 लाख का सामान जला : लखनऊ का हैं यह मामला ।

उत्तर प्रदेश: (Lucknow)लखनऊ के चौक इलाके में शुक्रवार शाम बच्चों के खिलौने बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि करीब 500 मीटर दूर से धुएं के गुबार दिखाई दे रहे थे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक पाटा नाला निवासी जुल्फकार की खिलौना फैक्ट्री में शाम 5:36 बजे आग लगने की सूचना 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

1 घंटा लगा दमकलकर्मियों को आग बुझाने में ।

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फैक्ट्री में लकड़ी के खिलौनों के साथ टेबल भी बनाई जाती थीं। आग लगने से करीब 5 लाख रुपए का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts