उत्तर प्रदेश : (Lucknow)लखनऊ में सवर्ण मोर्चा के लोगों ने बुधवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का आवास घेर लिया। प्रदर्शनकारी यूजीसी के नए नियमों को काला कानून बताते हुए शंख बजाकर नारेबाजी करने लगे। इसी बीच ब्रजेश पाठक उनके बीच पहुंचे। उन्होंने हाथ जोड़कर प्रदर्शन कर रहे लोगों अभिवादन किया।
डिप्टी सीएम के इस तरह सम्मान करने पर प्रदर्शनकारियों ने हंगामा बंद कर दिया। सभी ने ब्रजेश पाठक को उन्हीं के अंदाज में प्रणाम किया। इसके बाद डिप्टी सीएम खुद सभी को अंदर ले गए।
यूजीसी के नए नियम क्यों लाए जा रहे हैं? इस सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि वे खुद सामान्य वर्ग से आते हैं। इसलिए अपने वर्ग के किसी भी छात्र के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। इस आश्वासन के बाद विरोध प्रदर्शन समाप्त हो गया।
‘बोले काले कानून की जरूरत क्या है’?
सवर्ण मोर्चा के संयोजक संदीप सिंह, प्रवक्ता पंडित अभिनव नाथ त्रिपाठी और बसंत सिंह बघेल 50 से ज्यादा लोगों के साथ डिप्टी सीएम के घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हम लोगों ने यूजीसी के नए कानून को लेकर डिप्टी सीएम से मुलाकात की है मैं भी सवर्ण समाज से हूं डिप्टी सीएम बोले |
