नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ जारी संघर्ष को खत्म करने को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रम्प ने साफ कर दिया है कि अमेरिका जल्द ही ईरान से अपनी सेना वापस बुलाने की प्रक्रिया शुरू कर देगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिका को संघर्ष खत्म करने के लिए ईरान के साथ किसी समझौते की जरूरत नहीं है। ट्रम्प ने ऐलान किया है कि अगले 2 से 3 हफ्तों में अमेरिकी सेना ईरान छोड़ देगी। हमने अपना लक्ष्य हासिल कर लिया है इसीलिए अमेरिका अब इस संघर्ष को लंबा खींचने के पक्ष में नहीं है।हालांकि ट्रम्प ने संकेत भी दिए हैं कि संघर्ष खत्म होने से पहले एक डील भी हो सकती है। वहीं ट्रम्प ने कुछ देशों को चेतावनी देते हुए कहा कि आपको सीखना होगा कि खुद से कैसे लड़ा जाए। अमेरिका हमेशा आपकी मदद के लिए नहीं होगा। जैसे आप हमारे लिए नहीं होते।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

