नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ संघर्ष के संभावित अंत से जुड़े बयान के बाद ग्लोबल शेयर मार्केट में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। इस कड़ी में आज जापान के निक्केई में 3% से अधिक का उछाल आया, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी खुलने पर लगभग 5% ऊपर रहा। डॉउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1,125 अंक चढ़ गया। एसएंडपी 500 में 2.9 प्रतिशत की उछाल आया है। ये मई के बाद से सबसे बड़ी बढ़त है। डॉउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में ढाई प्रतिशत की तेज़ी आई, जबकि नैस्डैक कंपोजिट में 3.8 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

