नई दिल्ली: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका के साथ सीधे वार्ता की संभावना को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच भरोसे का स्तर बिलकुल शून्य है। अपने एक इंटरव्यू में बात करते हुए उन्होंने बताया कि अमेरिका के साथ पिछले कई वार्तालापों का कोई भी सकारात्मक परिणाम नहीं निकला है। अराघची ने अमेरिका को चेतावनी भी दी और कहा कि ईरान अमेरिका के संभावित जमीनी हमले के लिए भी पूरी तरह से तैयार है। अराघची ने दावा किया कि अमेरिका की सेनाओं ने पहले ही अपने रडार, विमान और ईंधन टैंकरों को काफी नुकसान पहुंचा लिया है। हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य पर बात करते हुए ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि यह मार्ग फिलहाल उन देशों के लिए बंद हैं जो ईरान के साथ युद्ध में हैं, लेकिन मित्र देशों के जहाज़ों को सुरक्षित मार्ग प्रदान किया जा रहा है। उनका कहना था कि युद्ध के बाद इस जलमार्ग की स्थिति ईरान और ओमान द्वारा तय की जाएगी।
