पुलिया बहने से 40 गांवों का संपर्क टूटा, आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मृत्यु

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत जिले में लगातार हो रही बरसात से माधोटांडा रोड की पुलिया बह जाने से करीब 40 गांवों का संपर्क मुख्यालय से टूट गया है। सदर तहसील क्षेत्र के गांव में निराई कर रही महिला की मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने से हो गई। महिला के परिजनों को 24 घंटे में आर्थिक सहायता दिलवाने के लिए ऑनलाइन फीडिंग कराई गई है। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बाढ़ व अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त हुए मार्गों का निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारियों ने ट्रांस शारदा इलाके में बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करके बाढ़ शरणालयों का निरीक्षण किया और बाढ़ चौपाल का आयोजन करके बचाव हेतु लोगों को आवश्यक जानकारी दी। बनबसा बैराज से बुधवार शाम को  शारदा नदी में 1.84 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया इससे पिछले इलाकों में बाढ़ जैसा हालात बने हुए हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts