उत्तर प्रदेश में 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान

Lucknow: उत्तर प्रदेश में 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का पहला चरण दो से आठ अगस्त, दूसरा चरण नौ से 12 अगस्त और तीसरा चरण 13 से 15 अगस्त के बीच आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में अमरोहा के परिषदीय विद्यालयों में तिरंगा राखी कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। इन राखियों को तिरंगा आभार पत्र के साथ सैनिकों को भेजा जाएगा। कानपुर देहात में स्कूलों ने तिरंगा रैली निकाली। साथ ही रंगोली प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कन्नौज में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कलेक्ट्रेट परिसर से विशेष तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts