iPhone 18 लॉन्च के बाद पुराने iPhone महंगे: iPhone 17 ₹22 हजार तक चढ़ा, जानिए कीमत बढ़ने की वजह

दिल्ली: एपल ने नई iPhone सीरीज लॉन्च की, लेकिन इस बार नई सीरीज आने के बाद पुराने iPhone सस्ते होने के बजाय महंगे हो गए हैं। भारत समेत कई बाजारों में कंपनी ने अपने कुछ मौजूदा मॉडल्स की कीमतों में बड़ा इजाफा किया है। इसका सीधा असर उन ग्राहकों पर पड़ सकता है, जो कम कीमत में पुराने iPhone खरीदने की तैयारी कर रहे थे।

सबसे ज्यादा बढ़ोतरी iPhone 17 के 512GB वेरिएंट में हुई है। इसकी कीमत पहले 1 लाख 2 हजार 900 रुपये थी, जो अब बढ़कर 1 लाख 24 हजार 900 रुपये हो गई है। यानी कीमत में 22 हजार रुपये का इजाफा हुआ है।

वहीं iPhone 17 के 256GB मॉडल की कीमत 82 हजार 900 रुपये से बढ़कर 99 हजार 900 रुपये हो गई है। यानी इस मॉडल के लिए ग्राहकों को अब 17 हजार रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे।

Apple ने iPhone 17e और iPhone 16 की कीमतें भी बढ़ाई हैं। iPhone 17e के 256GB मॉडल की कीमत 64 हजार 900 रुपये से बढ़कर 79 हजार 900 रुपये हो गई है। इसके 512GB मॉडल की कीमत अब 1 लाख 4 हजार 900 रुपये है।

इसी तरह iPhone 16 के 128GB बेस मॉडल की कीमत भी 69 हजार 900 रुपये से बढ़कर 89 हजार 900 रुपये हो गई है।

अब सवाल है कि आखिर Apple ने पुराने मॉडल महंगे क्यों किए?

रिपोर्ट के मुताबिक, मेमोरी चिप्स और दूसरे कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत इसकी बड़ी वजह है। AI और डेटा सेंटर की बढ़ती मांग के कारण सेमीकंडक्टर और मेमोरी कंपोनेंट्स की कीमतों पर दबाव बढ़ा है।

यानी नई iPhone सीरीज लॉन्च होने के बावजूद पुराने मॉडल खरीदने वालों की जेब पर बोझ बढ़ गया है। अगर आप iPhone खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो खरीदारी से पहले नए और पुराने मॉडल की कीमतों की तुलना जरूर करें।

Related posts