एआईयू ने ‘अल-फलाह यूनिवर्सिटी’ की सदस्यता की रद्द

नवंबर 14, नई दिल्ली:हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी की सदस्यता स्थगित कर दी गई है। एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज ने सदस्यता सस्पेंड करने का फैसला किया।एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज़ (AIU) ने फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी की सदस्यता को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। AIU का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद यह निर्णय लिया जाएगा कि सदस्यता को रद्द किया जाए या पुनः बहाल किया जाए।
इसी बीच, फरीदाबाद पुलिस ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी और अल-फलाह ट्रस्ट से जुड़े दस्तावेजों की जांच की है। जांच का यह कदम दिल्ली धमाका केस में पकड़े गए तीन संदिग्ध- डॉ. मुजम्मिल, डॉ. शाहीन और डॉ. उमर के इस यूनिवर्सिटी से संबंध होने के चलते उठाया गया है।यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस मामले पर बयान जारी करते हुए कहा है कि वे जांच एजेंसियों के साथ पूरी तरह सहयोग कर रहे हैं और हर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करवा रहे हैं।

Related posts