नई दिल्ली: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी आज गुजरात के दौरे पर रहेंगे। अमित शाह गुजरात में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। गृह मंत्री गांधीनगर में इफको द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण करेंगे और स्टार्टअप कॉन्क्लेव 2025 का उद्घाटन करेंगे।
इसके बाद अमित शाह गांधीनगर के सर्किट हाउस में अहमदाबाद नगर निगम के विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद कलोल में ‘प्रसादम’ भोजन रथ का उद्घाटन करेंगे। साथ ही कलोल नगर पालिका के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे।
अमित शाह माणसा में कृषि उपज मंडी समिति के नए कार्यालय का उद्घाटन और सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। माणसा में ही सोनी सूर्याबेन डाहयालाल’ स्कूल परिसर का शुभारंभ करेंगे। शाम को नवरात्रि के शुभ अवसर पर माणसा के बहुचर माताजी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। वहीं गांधीनगर में केसरिया गरबा-नवरात्री उत्सव में भाग लेंगे। और सार्वजनिक गरबा उत्सव में शामिल होंगे।
