नई दिल्ली:- स्वंतत्रता आंदोलन के दिनों में देश के कोने-कोने में राष्ट्रीय गौरव, देशभक्ति और एकता की भावना को जगाने वाले गीत ‘वन्दे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि उन्नीसवीं सदी में बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय ने ब्रिटिश हुकूमत के विरुद्ध सन्यासी विद्रोह की पृष्ठभूमि में “वन्दे मातरम्” का जो अमर गीत रचा वह 1905 के स्वदेशी आंदोलन के समय से जन-जन का प्रेरणा स्रोत बन गया। तब से ही, भारत माता की वंदना का…
Read MoreAuthor: TRUTH WATCH INDIA
बिहार चुनाव: सीएम नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर में डाला वोट
नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के बख्तियारपुर में मतदान किया। उन्होंने वोट डालने के बाद अपने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- बिहार विधानसभा चुनाव, 2025 के दौरान बख्तियारपुर स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की।
Read Moreप्रमोशन के नाम पर महिला कर्मी से 42 हजार वसूलने की जांच शुरू, 3 सदस्यीय कमेटी सौंपेगी रिपोर्ट
लखनऊ: बलरामपुर अस्पताल में महिला कर्मी से सुपरवाइज द्वारा 42 हजार रुपए वसूलने के मामले में अस्पताल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। 3 सदस्यीय टीम को मामले में जांच कर रिपोर्ट सौंपने की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि अस्पताल के दो सुपरवाइजरों पर आउटसोर्स कर्मचारी से पदोन्नति कराने के नाम पर 42 हजार रुपए वसूलने का आरोप लगा है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, स्वास्थ्य मंत्री और प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को स्पीड पोस्ट के जरिए शिकायत भेजी है। साथ ही 10 रुपए के शपथ पत्र पर…
Read Moreभारतीय टीम बनी विश्व चैंपियन
दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच महिला वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी स्टेडियम में खेला गया। फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर भारतीय टीम विश्व चैंपियन बन गई। दीप्ति शर्मा महिला वर्ल्ड कप 2025 की जीत की सुपरस्टार बनीं जिन्होंने 58 रन की पारी बल्ले से खेली थी। उसके बाद गेंदबाजी में पांच विकेट अपने नाम किए। इस मैच में साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। पहले खेलते हुए भारत…
Read Moreजमैका की ओर बढ़ रहा साल का सबसे शक्तिशाली तूफ़ान ‘मेलिसा’
नई दिल्ली: जमैका इस साल के सबसे शक्तिशाली तूफ़ान, मेलिसा से जुझने वाला है। यह तूफ़ान वर्तमान में 175 मील प्रति घंटे की रफ़्तार से चल रहा है। आज शाम तक यह ज़मीन पर दस्तक देगा और पूरे कैरिबियाई द्वीप में तबाही मचा देगा। अमरीका के राष्ट्रीय तूफ़ान केंद्र के अनुसार, मेलिसा केवल 6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आज शाम तक विनाशकारी हवाएँ और जानलेवा तूफ़ानी लहरें जमैका से टकराने की आशंका है। अगले चार दिनों…
Read Moreचिराग पासवान आज खगड़िया-बेगूसराय में करेंगे जनसभाएं
नई दिल्ली: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बिहार में चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतर गए हैं। वे आज खगड़िया और बेगूसराय जिलों में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान खगड़िया के चौथम स्थित दुर्गा मैदान में पहली जनसभा करेंगे, जहां वे बेलदौर विधानसभा से जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रत्याशी पन्ना लाल के समर्थन में प्रचार करेंगे। इसके बाद वे बेगूसराय के खुदावनपुर में प्रखण्ड कार्यालय मैदान में दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां वे जेडीयू प्रत्याशी विवेक कुमार के पक्ष…
Read Moreजदयू नेता अरुण कुमार बोले- NDA को मिलेगा दो तिहाई बहुमत
नई दिल्ली: जदयू नेता अरुण कुमार ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भरोसा जताया है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) राज्य में दो तिहाई बहुमत से जीत हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास एनडीए के साथ है और गठबंधन एक मजबूत जनादेश के साथ सरकार बनाएगा।
Read Moreतुर्किये में 6.1 तीव्रता का भूकंप, कई इमारतें ध्वस्त
नई दिल्ली: तुर्किये के बालिकेसिर प्रांत में भूकंप से भारी तबाही हुई है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 रही। भूकंप के जोरदार झटके स्तांबुल और अन्य शहरों में भी महसूस किए गए। घबराए लोग घरों से बाहर निकल आए। तमाम इमारतें तेज झटकों की वजह से धराशायी हो गईं। किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है। भूकंप का केंद्र 5.99 किलोमीटर की गहराई पर था और इस्तांबुल सहित आसपास के प्रांतों में भी महसूस किया गया। इस्तांबुल और इज़मिर के निवासियों ने बताया कि भूकंप का असर…
Read Moreजॉगर्स पार्क में बनेगा शहर का पहला ग्लो गार्डन, 10 करोड़ रुपये होंगे खर्च
लखनऊ। एलडीए की बसंतकुंज योजना स्थित जॉगर्स पार्क में शहर का पहला ग्लो गार्डन बनेगा। जहां एक तरफ गोबो इफेक्ट (कटआउट पैनल से लाइटिंग) से चमकदार आकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी। पेड़, पक्षी, फूल व जानवरों के मॉडल भी स्थापित किए जाएंगे, जो खास तरह की लाइटों से लैस होंगे। पार्क को संवारने पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसको लेकर एलडीए वीसी ने पार्क का दौरा भी किया। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि जॉगर्स पार्क लगभग 17.5 एकड़ क्षेत्रफल में फैला है। अब पार्क को खास…
Read Moreउत्तराखंड: “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत 02 ढोंगी बाबा गिरफ्तार
उत्तराखंड: धर्म की आड़ में लोगों की भावनाओ से खिलवाड करने तथा चमत्कार और दैवीय शक्तियों के दम पर उनकी समस्याओं को ठीक करने का प्रलोभन देकर उनसे पैसा ठगने वालों के विरूद्ध चलाये जा रहे आपरेशन कालेनमि के अन्तर्गत कोतवाली पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानो पर घूम रहे दो फर्जी/छदम-भेषधारी बाबा, जो कि जनता के मध्य खुद को चमत्कारी बाबा बता रहा थे एवं चमत्कार दिखाने व खुद को देवता के अवतार बताकर एवं तन्त्रो/मंत्रो के माध्यम से बीमारी आदि को ठीक करने के नाम पर लोगों को ठगने…
Read More