बिहार: दिलीप जायसवाल ने उद्योग मंत्री के रूप में संभाला पदभार

 नई दिल्ली: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मंत्रियों ने अपने-अपने विभागों का कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है। आज उद्योग मंत्री के रूप में दिलीप जायसवाल ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में उन्होंने सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। अधिकारियों ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

अपने संबोधन में दिलीप जायसवाल ने कहा कि वे हर चुनौती को अवसर में बदलने की दिशा में काम करेंगे। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी पारदर्शिता के साथ करेंगे।

Related posts