उत्तर प्रदेश: (Lucknow)लखनऊ में LDA की टीम को दौड़ाकर पीटा गया। जोनल अधिकारी अधिकारी के पैर और सीने में चोट आई है। दूसरे कर्मचारी भी घायल हुए हैं। घटना सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के चिलौला गांव में हुई।
LDA टीम गुरुवार को अवैध निर्माण तोड़ने पहुंची थी। इस दौरान पुलिस और प्रवर्तन दस्ता (ETF) की टीम पर भीड़ ने हमला बोल दिया। उपद्रवियों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से पथराव कर कई सरकारी गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
भीड़ अचानक उग्र हो गई –
जानकारी के मुताबिक कासिम बाबा व अन्य द्वारा कराए जा रहे अवैध व्यावसायिक निर्माण को गिराने के लिए संयुक्त टीम मौके पर पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान ही दीपू यादव और पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र रावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। पहले विरोध हुआ, फिर अचानक भीड़ उग्र हो गई और टीम पर हमला कर दिया।
एक आरोपी मौके से पकड़े गए –
कार्रवाई के दौरान एक आरोपी नवीन यादव को मौके से पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। प्राधिकरण के अवर अभियंता शिवानंद शुक्ला की ओर से नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
