लखनऊ: मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत बलसिंह खेड़ा में रविवार को भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में भारी संख्या में किसानों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान की उपस्थिति में संगठन की सदस्यता ग्रहण की। राकेश सिंह चौहान ने कार्यक्रम के दौरान सभी को नियुक्ति पत्र प्रदान कर सभी नव नियुक्त कार्यकर्ता व पदाधिकारी को किसानों के हित में सच्चाई और ईमानदारी से कार्य करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह लोधी, राष्ट्रीय महासचिव विनीत सिंह, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक…
Read MoreAuthor: Abhishek Tripathi
ओडिशा: पुरी में नाबालिग लड़की को जिंदा जलाया, हालत गंभीर, दिल्ली AIIMS में इलाज जारी
दिल्ली: ओडिशा के पुरी जिले के बलंगा इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शुक्रवार को कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक नाबालिग लड़की को आग के हवाले कर दिया। घटना में लड़की 70 प्रतिशत से अधिक जल गई, जिसके बाद उसे पहले एम्स भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने के कारण उसे एयर एंबुलेंस से दिल्ली AIIMS शिफ्ट किया गया, जहां अब उसका इलाज जारी है। पीड़िता के साथ एक समर्पित मेडिकल टीम और उसके परिजन भी सफर में मौजूद थे। इस…
Read Moreयूपी ATS ने धर्मांतरण के सरगना छांगुर के सहयोगी राजेश उपाध्याय को किया गिरफ्तार
लखनऊ:- अवैध धर्मांतरण के सरगना छांगुर बाबा उर्फ जमालुद्दीन (Chhangur Baba) के सहयोगी जनपद न्यायालय में सीजेएम कोर्ट (CJM Court) में पेशकार रहे राजेश उपाध्याय को एटीएस (UP ATS) ने गिरफ्तार किया है। एटीएस बलरामपुर पहुंची और छांगुर के करीबी न्यायालय के बाबू राजेश उपाध्याय की जांच की। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश उपाध्याय छांगुर बाबा के इशारे पर कोर्ट में केस मैनेज करने व विरोधियों को फंसाने के लिए एफआईआर (FIR) के आदेश कोर्ट से जारी करवाने में साथ देता था। छांगुर बाबा ने राजेश उपाध्याय की पत्नी को…
Read Moreवियतनाम: हैलॉन्ग बे में बड़ा नाव हादसा, 34 लोगों की मौत
दिल्ली: वियतनाम के हैलॉन्ग बे (Helong bay) में एक बड़ा हादसा हो गया। हैलॉन्ग बे में शनिवार को तूफानी मौसम के चलते एक पर्यटक नाव पलट गई। इस हादसे में 38 लोगों की मौत हो गई। सरकारी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बचाव दल लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। इस नाव में 48 यात्री और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे। नाव पर सवार ज़्यादातर लोग राजधानी हनोई से आए थे। बचाव कार्य में जुटे सीमा रक्षकों ने 11 लोगों को बचा लिया है। वहीं लापता आठ लोगों…
Read Moreबिहार चुनाव: मतदाता सूची में 95.92% मतदाता हुए शामिल
दिल्ली: बिहार (Bihar) में मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान 95.92% मतदाता मसौदा सूची में शामिल हो गए है। इस प्रक्रिया में अभी 6 दिन और बाकी है। इसके लिए चुनाव आयोग द्वारा छूटे हुए प्रत्येक मतदाता तक पहुँचने के लिए मिशन मोड में प्रयास जारी है। राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त BLO/BLA ऐसे मतदाताओं का पता लगाने का प्रयास कर रहे है। चुनाव आयोग प्रत्येक पात्र मतदाता को मतदाता सूची (Voter list) में शामिल करने में जुटा है। इसके लिए 1 लाख बीएलओ, 4 लाख स्वयंसेवक,…
Read Moreमेरठ में श्रावण में कांवड़ियों की सेवा में जुटे RSS स्वयंसेवक
Uttar Pradesh:- श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को लेकर भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्वयंसेवक सेवा कार्यों में अहम भूमिका निभा रहे हैं। यात्रा मार्गों पर बढ़ते यातायात और व्यवस्थाओं की जरूरत को देखते हुए आरएसएस के कार्यकर्ता यातायात प्रबंधन से लेकर चिकित्सा सेवाओं तक हर मोर्चे पर डटे हुए हैं। आरएसएस मेरठ महानगर के प्रचार प्रमुख पंकज राज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि “महानगर के सभी प्रमुख कांवड़ मार्गों…
Read Moreज़ेलेंस्की ने रूस को दिया शांति वार्ता का प्रस्ताव
दिल्ली:- यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने रूस के साथ नई शांति वार्ता का प्रस्ताव रखा है। यूक्रेन और रूस के बीच अगले सप्ताह बातचीत हो सकती है। राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने इस बात की पुष्टि की है कि यूक्रेनी रक्षा परिषद के सचिव रुस्तम उमरोव ने अगले सप्ताह रूसी वार्ताकारों के साथ बैठक की पेशकश की है। ज़ेलेन्स्की ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से आमने-सामने मिलने की अपनी इच्छा भी दोहराई। उन्होंने कहा कि शांति सुनिश्चित करने के लिए नेतृत्व स्तर पर एक बैठक ज़रूरी है। इस साल…
Read MorePM नरेंद्र मोदी 23 से 26 जुलाई तक Britain और Maldives की यात्रा पर जाएंगे
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 से 24 जुलाई 2025 तक यूनाइटेड किंगडम और 25 से 26 जुलाई 2025 तक मालदीव की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर और मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज़्ज़ू ने आमंत्रित किया है। ब्रिटेन यात्रा: यह प्रधानमंत्री मोदी की चौथी ब्रिटेन यात्रा होगी। इस दौरान वह प्रधानमंत्री कीर स्टारमर से मुलाकात कर भारत-ब्रिटेन द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर व्यापक चर्चा करेंगे। दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की ब्रिटेन के राजा चार्ल्स…
Read Moreआज है अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस, वैश्विक गौरव मंचो तक पहुंचा रहा ये खेल
दिल्ली:- आज अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस (International Chess Day) है। यह दिन 20 जुलाई 1924 को अंतर्राष्ट्रीय शतरंज संघ, (International Chess Association) की स्थापना के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय शतरंज संघ ने इस वर्ष समावेशिता, शिक्षा, सशक्तिकरण और मानसिक स्वास्थ्य के साधन के रूप में शतरंज के उपयोग के लिए “सामाजिक शतरंज वर्ष” की शुरुआत की है। इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस 2025 का विषय “हर चाल मायने रखती है, जो हमें याद दिलाता है कि हमारा हर निर्णय हमारे जीवन की यात्रा को आकार देता है। भारत…
Read Moreगाजियाबाद: मुख्यमंत्री ने दूधेश्वर नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, देखे आज की तस्वीरें
Uttar Pradesh:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath) आज रविवार को गाजियाबाद स्थित दूधेश्वर नाथ मंदिर ( (Dudheshwar Nath Mandir) पहुंचे। वहां पर उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। इस मौके पर दूधेश्वर नाथ मंदिर के महंत नारायण गिरी ने बताया कि मुख्यमंत्री के आने के प्रोग्राम की कोई पूर्व में सूचना नहीं थी लेकिन आज मुख्यमंत्री यहां आए और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को महाराज जी बहुत महत्व देते हैं, दूधेश्वर नाथ मंदिर एक…
Read More