दिल्ली: शिक्षा मंत्रालय ने विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। नीति आयोग के अटल नवाचार मिशन के अंतर्गत एक राष्ट्रव्यापी नवाचार मिशन है। इसका उद्देश्य देश के लगभग ढ़ाई लाख स्कूली छात्रों को इस पहल में शामिल करना है। यह देश की अब तक की सबसे बड़ी छात्र नवाचार पहल है तथा 2047 तक विकसित भारत के दृष्टिकोण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। मंत्रालय ने बताया कि इस पहल में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूली छात्र शामिल…
Read MoreAuthor: TRUTH WATCH INDIA
श्रीपद नाइक ने किया कपूरथला के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा
नई दिल्ली: विद्युत तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास प्रयासों की समीक्षा के लिए पंजाब के अपने दो दिवसीय दौरे में आज कपूरथला जिले की भुलत्थ और सुल्तानपुर तहसीलों का दौरा किया। अपने दौरे के पहले दिन, माननीय मंत्री ने गुरुद्वारा श्री बेर साहिब, सुल्तानपुर लोधी में दर्शन कर पंजाब के लोगों के कल्याण के लिए आशीर्वाद लिया और दोपहर में बाढ़ प्रभावित गाँवों का विस्तृत दौरा किया। शाम को, उन्होंने उपायुक्त कार्यालय में एक विस्तृत समीक्षा बैठक की, जिसमें कपूरथला…
Read Moreसीबीआई के अंतरराष्ट्रीय संचालन प्रभाग ने आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया
दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्यूरो-सीबीआई के अंतरराष्ट्रीय संचालन प्रभाग ने आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया और 45 संदिग्धों की पहचान की, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साइबर आधारित वित्तीय अपराधों में लिप्त थे। यह अपराधी नाबालिग लड़कियों को ऑनलाइन यौन अपराधों का शिकार बना रहे थे। ये गिरफ्तारियां एफबीआई, अमरीका के न्याय विभाग और जर्मन अधिकारियों के सहयोग से की गईं। इस ऑपरेशन के दौरान, अपराधियों से 66 हजार तीन सौ 40 डॉलर की नकदी बरामद की गई और अपराध में शामिल 30 बैंक खातों को ब्लॉक कर दिया गया।
Read Moreप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई में प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई में प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। भारत को वैश्विक विमानन केंद्र में बदलने के दृष्टिकोण के अनुरूप, प्रधानमंत्री 19 हजार 650 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित, भारत के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे, नए नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। यह विश्व के सबसे दक्ष हवाई अड्डों में से एक होगा। यह हर साल 9 करोड़ यात्रियों और 32 लाख 50 हजार मीट्रिक टन माल की आवाजाही को संभालेगा। प्रधानमंत्री मोदी मुंबई मेट्रो लाइन-3 के फेस 2…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह नई दिल्ली के यशोभूमि में 9वीं भारत मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन करेंगे
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह नई दिल्ली के यशोभूमि में 9वीं भारत मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन करेंगे। इसका आयोजन दूरसंचार विभाग और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने संयुक्त रूप से किया है। भारत मोबाइल कांग्रेस का विषय इनोवेट टू ट्रांसफॉर्म है। यह आयोजन डिजिटल परिवर्तन और सामाजिक प्रगति के लिए नवाचार को बढ़ावा देने के प्रति भारत की वचनबद्धता का परिचायक है।
Read Moreएनआईए ने अंतरराष्ट्रीय नार्को-आतंकी नेटवर्क से जुड़े आठ और आरोपियों के नाम आरोप पत्र दायर किया
दिल्ली: राष्ट्रीय जाँच एजेंसी – एनआईए ने अंतरराष्ट्रीय नार्को-आतंकी नेटवर्क से जुड़े 2020 के मामले में आठ और आरोपियों के नाम आरोप पत्र दायर किया है। यह नेटवर्क पाकिस्तान से समुद्री मार्ग से गुजरात में 500 किलोग्राम हेरोइन की तस्करी कर उसे पंजाब पहुँचाने में शामिल था जिसका उद्देश्य प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) को वित्तपोषित करना था। जाँच से पता चला है कि नार्को-आतंकी साजिश पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और गुजरात के साथ-साथ और इटली, ऑस्ट्रेलिया, यूएई, पाकिस्तान, ईरान और थाईलैंड सहित कई देशों तक फैली हुई थी। राष्ट्रीय जाँच एजेंसी…
Read Moreमहर्षि वाल्मीकि जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को महर्षि वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि सभी देशवासियों को महर्षि वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी देशवासियों को महर्षि वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। प्राचीनकाल से ही हमारे समाज और परिवार पर उनके सात्विक और आदर्श विचारों का गहरा प्रभाव रहा है। सामाजिक समरसता पर आधारित उनके वैचारिक प्रकाशपुंज देशवासियों को सदैव आलोकित करते रहेंगे।
Read Moreउत्तराखंड: देहरादून में तेज बारिश में जर्जर सिग्नल पोल गिरा, बोलेरो वाहन क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड : देहरादून में बंगाली कोठी चौक धर्मपुर में बोलेरो वाहन पर अचानक से यातायात सिग्नल पोल आ गिरा। देहरादून निवासी वाहन चालक सुमित कुमार ने बताया कि वो अपने भाई के साथ धर्मपुर के लिए निकले थे, बहुत तेज बारिश हो रही थी कि तभी सिग्नल पोल आ गिरा। उन्होंने कहा कि ये पोल काफी समय से बंद पड़ा है और जंग खाया हुआ है। इसके बावजूद इससे संबंधित विभाग की लापरवाही का आज ये नतीजा निकला कि हमारा लाखों का नुकसान हो गया।
Read Moreहिमांचल में ‘टीम लखनऊ’ का राहत अभियान जारी, सेना के सहयोग से अब तक 8 टन से अधिक राहत सामग्री आपदा पीड़ितों तक पहुंचाई गई
लखनऊ। हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों में ‘टीम लखनऊ’ का राहत अभियान जोर-शोर से जारी है। सेना के सहयोग से,यह टीम अब तक 8 टन से अधिक राहत सामग्री आपदा पीड़ितों तक पहुँचा चुकी है। राहत अभियान के तहत टीम ने हाल ही में मंडी जिले के कई दुर्गम और आंतरिक गाँवों को चुना जहाँ मदद पहुँचाना चुनौतीपूर्ण था। इनमें स्यून, लडभड़ोल, सीमस, बादोर्तू, बशर, सौहार, आरिया, कुतर जैसे गाँव शामिल हैं। टीम लखनऊ ने बड़े पैमाने पर खाद्य सामग्री और दैनिक जरूरत की चीज़ों के…
Read Moreआम आदमी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनावों के लिए 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनावों के लिए 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र से डॉ. मीरा सिंह, बांकीपुर से डॉ. पंकज कुमार, गोविंद गंज से अशोक कुमार सिंह और फुलवारी से अरूण कुमार रजक को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा, पार्टी ने बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र से सुभदा यादव, कस्बा से भानु भारतीय और किशनगंज से अशरफ आलम को टिकट दिया है।
Read More