बिहार चुनाव: RJD प्रत्याशी भाई वीरेंद्र पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

नई दिल्ली:- बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में मनेर विधानसभा से आरजेडी प्रत्याशी भाई वीरेंद्र पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरजेडी प्रत्याशी भाई वीरेंद्र पर पुलिस पदाधिकारी से झगड़ा करने और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप में ये कार्रवाई की गई है। दानापुर के एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि मतदान केंद्र पर हंगामा करना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है, इसलिए प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।  

Read More

उज्जैन की तकिया मस्जिद को तोड़ने के खिलाफ दायर याचिका SC में खारिज

नई दिल्ली:- उज्जैन की तकिया मस्जिद गिराने के मामले में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका लगा है। तकिया मस्जिद को तोड़ने के खिलाफ दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वो मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश से सहमत है जिसने जमीन के अधिग्रहण और मस्ज़िद को हटाने को सही करार दिया था। मस्जिद में नमाज पढ़ने वाले कुछ स्थानीय निवासियों ने तोड़ी गई मस्ज़िद को वापस बनाए जाने की मांग की थी। तकिया मस्जिद महाकाल मंदिर की पार्किंग के लिए अधिग्रहीत ज़मीन के…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को लेकर दिए कड़े आदेश

नई दिल्ली:– सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सभी आवारा कुत्तों को शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों के परिसरों से हटाने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि वैक्सीनेशन और स्टेरलाइजेशन के बाद ऐसे कुत्तों को उसी क्षेत्र में वापस नहीं भेजा जाना चाहिए। इस संबंध में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और नगर निकायों को एक और कड़ा निर्देश जारी किया। उन्हें यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य राजमार्गों और अन्य…

Read More

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर की पीएम मोदी की तारीफ

नई दिल्ली:- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ की है। साथ ही ट्रम्प ने अगले साल भारत आने के संकेत भी दिए हैं। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत के साथ व्यापार समझौते पर बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी बातचीत ‘बहुत अच्छी’ चल रही है। साथ ही ये भी कहा कि वह दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने के प्रयासों के तहत अगले साल भारत आने की योजना बना…

Read More

राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150 साल, राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली:- स्वंतत्रता आंदोलन के दिनों में देश के कोने-कोने में राष्ट्रीय गौरव, देशभक्ति और एकता की भावना को जगाने वाले गीत ‘वन्दे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि उन्नीसवीं सदी में बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय ने ब्रिटिश हुकूमत के विरुद्ध सन्यासी विद्रोह की पृष्ठभूमि में “वन्दे मातरम्” का जो अमर गीत रचा वह 1905 के स्वदेशी आंदोलन के समय से जन-जन का प्रेरणा स्रोत बन गया।  तब से ही, भारत माता की वंदना का…

Read More

बिहार चुनाव: सीएम नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर में डाला वोट

नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के बख्तियारपुर में मतदान किया। उन्होंने वोट डालने के बाद अपने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- बिहार विधानसभा चुनाव, 2025 के दौरान बख्तियारपुर स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की।  

Read More

प्रमोशन के नाम पर महिला कर्मी से 42 हजार वसूलने की जांच शुरू, 3 सदस्यीय कमेटी सौंपेगी रिपोर्ट

लखनऊ: बलरामपुर अस्पताल में महिला कर्मी से सुपरवाइज द्वारा 42 हजार रुपए वसूलने के मामले में अस्पताल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। 3 सदस्यीय टीम को मामले में जांच कर रिपोर्ट सौंपने की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि अस्पताल के दो सुपरवाइजरों पर आउटसोर्स कर्मचारी से पदोन्नति कराने के नाम पर 42 हजार रुपए वसूलने का आरोप लगा है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, स्वास्थ्य मंत्री और प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को स्पीड पोस्ट के जरिए शिकायत भेजी है। साथ ही 10 रुपए के शपथ पत्र पर…

Read More

भारतीय टीम बनी विश्व चैंपियन

दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच महिला वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी स्टेडियम में खेला गया। फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर भारतीय टीम विश्व चैंपियन बन गई। दीप्ति शर्मा महिला वर्ल्ड कप 2025 की जीत की सुपरस्टार बनीं जिन्होंने 58 रन की पारी बल्ले से खेली थी। उसके बाद गेंदबाजी में पांच विकेट अपने नाम किए। इस मैच में साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। पहले खेलते हुए भारत…

Read More

जमैका की ओर बढ़ रहा साल का सबसे शक्तिशाली तूफ़ान ‘मेलिसा’

नई दिल्ली: जमैका इस साल के सबसे शक्तिशाली तूफ़ान, मेलिसा से जुझने वाला है। यह तूफ़ान वर्तमान में 175 मील प्रति घंटे की रफ़्तार से चल रहा है। आज शाम तक यह ज़मीन पर दस्तक देगा और पूरे कैरिबियाई द्वीप में तबाही मचा देगा। अमरीका के राष्ट्रीय तूफ़ान केंद्र के अनुसार, मेलिसा केवल 6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आज शाम तक विनाशकारी हवाएँ और जानलेवा तूफ़ानी लहरें जमैका से टकराने की आशंका है। अगले चार दिनों…

Read More

चिराग पासवान आज खगड़िया-बेगूसराय में करेंगे जनसभाएं

नई दिल्ली:  लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बिहार में चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतर गए हैं। वे आज खगड़िया और बेगूसराय जिलों में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान खगड़िया के चौथम स्थित दुर्गा मैदान में पहली जनसभा करेंगे, जहां वे बेलदौर विधानसभा से जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रत्याशी पन्ना लाल के समर्थन में प्रचार करेंगे। इसके बाद वे बेगूसराय के खुदावनपुर में प्रखण्ड कार्यालय मैदान में दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां वे जेडीयू प्रत्याशी विवेक कुमार के पक्ष…

Read More