लखनऊ: कपीश्वर वैदिक गुरुकुल के 21 बटुकों का प्राचीन श्री लेटे हुए हनुमान जी मंदिर, लखनऊ में विधि-विधान से सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न हुआ। इस अवसर पर गुरुकुल के प्रमुख गुरु जी डॉ विवेक तांगड़ी जी एवं सभी बटुकों के परिवारजन समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। प्रत्येक परिवार ने अपने-अपने बालकों को भिक्षा देकर ब्रह्मचर्य पालन एवं वैदिक शिक्षा ग्रहण करने की अनुमति प्रदान की। गुरु जी डॉ विवेक जी ने बताया की यज्ञोपवीत संस्कार जीवन के 16 संस्कारों में से एक महत्वपूर्ण संस्कार है तथा जीवन के…
Read MoreAuthor: TRUTH WATCH INDIA
उत्तराखंड: चमोली में 13 साल बाद गर्भगृह से बाहर आईं मां चण्डिका
उत्तराखंड: चमोली जनपद के पोखरी विकासखंड में जिलासु की आराध्य देवी चण्डिका भवानी ने आज 13 साल बाद गर्भगृह से बाहर निकलकर अपने भक्तों को दर्शन दिए। 27 गांवों की देवी चण्डिका आज से 9 माह तक दिवारा यात्रा पर रहेंगी। इस खास अवसर पर देशभर से पंहुचे हजारों प्रवासियों, श्रद्धालुओं व धियाणियो को मां चण्डिका ने सुख समृद्धि का आशीर्वाद दिया है। माता चण्डिका दिवारा यात्रा के ब्रह्मगुरू हरिबल्लभ सती तथा दिवारा यात्रा समिति के अध्यक्ष दिलबर सिंह चौहान का कहना है कि गर्भगृह से बाहर आकर पश्वा पर…
Read Moreउत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में वन्यजीव सप्ताह का राज्य में विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने वन विभाग की बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बाइक रैली वन्यजीव संरक्षण के संदेश का प्रचार-प्रसार करते हुए मुख्य स्थलों घण्टाघर, परेड ग्राउंड, सर्वे चौक से होते हुए मालसी जू तक पहुँची। हर वर्ष अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में वन्यजीव सप्ताह मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य वन्यजीवों के संरक्षण तथा उनके प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। इस साल वन्यजीव सप्ताह की 74वीं थीम “मानव वन्यजीव…
Read Moreउत्तराखंड: 23 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे भैया दूज पर बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट
उत्तराखंड: यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज के पावन पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। दशहरा पर्व पर मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव में स्थित यमुना मंदिर में आहूत बैठक में यमुनोत्री धाम के कपाट बंद की तिथि मुहुर्त निकाला गया। 23 अक्टूबर को विधि-विधान से धन लग्न अमृत वेला पर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि विधि-विधान के साथ विशाखा नक्षत्र आयुष्मान योग धनु लग्न अमृत…
Read Moreराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने पर पथ संचलन का आयोजन
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ- आरएसएस द्वारा राष्ट्र की समर्पित सेवा के 100 वर्ष पूरे होने पर उसकी सराहना की। सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के प्रेरक संबोधन का उल्लेख करते हुए, प्रधानमंत्री ने राष्ट्र निर्माण में संघ की महत्वपूर्ण भूमिका और भारत के सभ्यतागत मूल्यों के पोषण के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राश्ट्र प्रथम की भावना से दीप्त यह संगठन करोड़ों भारतीयों के लिये प्रेरणा का स्रोत है। संघ द्वारा विजयादशमी पर अयोध्या में भव्य पथ संचलन…
Read Moreअहमदाबाद टेस्ट के दूसरे दिन आज वेस्ट इंडीज पर बढ़त लेने के इरादे से उतरेगा भारत
दिल्ली: क्रिकेट में आज अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में दो मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत, वेस्ट इंडीज के विरुद्ध दो विकेट के नुकसान पर बनाए गए 121 रन से आगे खेलेगा। के. एल. राहुल 53 रन और शुभमन गिल 18 रन बनाकर क्रीज़ पर हैं। यशस्वी जायसवाल ने 36 रन बनाए। इससे पहले, पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्ट इंडीज की टीम पहली पारी में 162 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने चार विकेट और जसप्रीत बुमराह ने…
Read Moreभारत ने ब्रिटेन के मैनचेस्टर में योम किप्पुर प्रेयर मीट के दौरान हुए आतंकी हमलों की निंदा की
दिल्ली: भारत ने ब्रिटेन के मैनचेस्टर में हीटॉन पार्क सिनैगॉग पर योम किप्पुर प्रेयर मीट के दौरान कल हुए आतंकी हमलों की निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने एक वक्तव्य में इस दु:ख की घड़ी में ब्रिटेन के लोगों से साथ एकजुटता व्यक्त की है। मंत्रालय ने दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि यह बर्बर हमला अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर किया गया है। मंत्रालय ने कहा कि यह हमला आतंकवाद की बुरी ताकतों से विश्व को मिल रही चुनौतियों की एक डरावनी चेतावनी है। इन खतरों से वैश्विक…
Read MoreTNV सर्टिफिकेशन बना TNV ग्लोबल लिमिटेड, रेगटेक कंपनी की दिशा में बड़ा कदम
लखनऊ। भारतीय प्रमाणन उद्योग में नई इबारत लिखते हुए TNV सर्टिफिकेशन लिमिटेड ने अपना रूपांतरण कर लिया है। अब यह कंपनी TNV ग्लोबल लिमिटेड के नाम से जानी जाएगी। 2007 में स्थापित यह संस्था अब केवल प्रमाणन कंपनी नहीं रह गई, बल्कि रेगुलेटरी टेक्नोलॉजी (RegTech) संगठन के रूप में नई पहचान बनाने की ओर अग्रसर है। कंपनी का लक्ष्य है कि वह भारतीय शेयर बाजार में लिस्ट होने वाली पहली भारतीय प्रमाणन कंपनी बने। इसी रणनीतिक बदलाव के तहत TNV ग्लोबल ने अपनी सेवाओं का विस्तार करते हुए फिनटेक समाधान,…
Read Moreदेश में पहली बार, ट्रेन से अग्नि प्राइम का हुआ सफल परीक्षण
नई दिल्ली: देश में पहली बार रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर प्रणाली से मध्यम दूरी की अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। रक्षा मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत ने रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर प्रणाली से मध्यम दूरी की अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल प्रक्षेपण किया है। यह अगली पीढ़ी की मिसाइल 2000 किलोमीटर तक की मारक क्षमता के लिए डिज़ाइन की गई है और कई उन्नत सुविधाओं से लैस है। उन्होंने आगे लिखा कि विशेष रूप से डिज़ाइन…
Read Moreउत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
उत्तराखंड: राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर दीनदयाल पार्क, देहरादून में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनका स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के वंचित, गरीब और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए जीवनभर कार्य किया। उनकी शिक्षाएं और आदर्श आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और अंत्योदय के संकल्प को राज्य की विकास नीति की प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्र…
Read More