हरिद्वार : हरिद्वार स्थित देवसंस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इण्डियन ए.आई समिट में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्या एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि आधुनिक युग में एआई की भूमिका महत्त्वपूर्ण है। आज अनेक क्षेत्र में एआई का उपयोग हो रहा है। एआई का आध्यात्मिक मूल्यों के साथ समावेषन होना चाहिए। एआई के माध्यम…
Read MoreAuthor: TRUTH WATCH INDIA
लखनऊ में पेड़ गिरा, कई लोग दबे
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के कैसरबाग में बड़ा हादसा हो गया। जहां, मछली मंडी के पास पुराना पेड़ अचानकर गिर गया। जिसमें कई लोगों की दबने की सूचना है। पेड़ के नीचे दबकर एक की मौत हो गई है। जबकि 2 लोग घायल हो गए। जिन्हें आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।
Read Moreविश्व ओज़ोन दिवस: पर्यावरण संरक्षण और सतत भविष्य का आह्वान
आज विश्व ओज़ोन दिवस है। यह दिवस पृथ्वी पर जीवन की सुरक्षा में ओज़ोन परत की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है। ओजोन को “पृथ्वी की छतरी” भी कहा जाता है। समताप मंडल में मौजूद ओजोन परत, सूर्य से आने वाली हानिकारक पराबैंगनी यानी अल्ट्रा वॉयलेट किरणों को अवशोषित करती है। ओजोन परत एक सुरक्षा कवच के रूप में कार्य करती है। इससे त्वचा कैंसर, मोतियाबिंद और अन्य बीमारियों के खतरे से बचाव होता है। चालीस वर्ष पहले, ओज़ोन परत के संरक्षण के लिए वियना…
Read Moreमॉरीशस के पीएम ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की
नई दिल्ली: मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम की सप्ताह भर की भारत यात्रा का आज अंतिम दिन हैं। मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। वहीं आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे। इसके पहले मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पर श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस मौके पर राजघाट समिति के सचिव डॉ रजनीश कुमार ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री को महात्मा गांधी पर आधारित कुछ पुस्तकें और बापू की एक प्रतिमा भेंट की। अब वह नए संसद भवन का दौरा करेंगे…
Read Moreगृहमंत्री अमित शाह ने मादक पदार्थ रोधी कार्यबल प्रमुखों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया
दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के मादक पदार्थ रोधी कार्यबल प्रमुखों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। इसमें सरकारी विभागों के संबंधित पक्ष भी भाग ले रहे हैं। दो दिन का ये सम्मेलन देश को मादक पदार्थ मुक्त बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को मजबूती देगा और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रारूप बनाने का मंच प्रदान करेगा। अमित शाह ने कहा कि मादक पदार्थ मुक्त भारत अभियान फिलहाल देशभर के 372 जिलों में चलाया…
Read Moreदिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एशिया के पहले महिला कैंसर समर्पित केंद्र का उद्घाटन किया
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज एशिया के पहले महिला कैंसर समर्पित केंद्र, अपोलो एथेना का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अपोलो एथेना महिला स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे न केवल दिल्ली की बल्कि देश और दुनिया की महिलाओं को लाभ मिलेगा।
Read Moreसंयुक्त राष्ट्र जाँच आयोग ने कहा – इज़राइल ने गाजा में फिलिस्तीनियों का नरसंहार किया
दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र जाँच आयोग ने इस्राइल पर गज़ा में फ़िलिस्तीन के लोगों का नरसंहार करने का आरोप लगाया है। जाँच आयोग की रिपोर्ट के अनुसार यह निष्कर्ष, इस्राइल के नेताओं के बयानों और उसके सुरक्षा बलों के आचरण पर आधारित हैं जिसे आयोग ने नरसंहार की मंशा के सबूत के रूप में प्रस्तुत किया है। अंतर्राष्ट्रीय क़ानून के तहत नरसंहार के रूप में परिभाषित पाँच में से चार घटनाएँ वर्ष 2023 में संघर्ष शुरू होने के बाद से हुई है। इस बीच, इस्राइल के विदेश मंत्रालय ने रिपोर्ट को…
Read Moreयूपी में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट
लखनऊ: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 16 से 19 सितंबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए 16 सितंबर को आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है। tलखनऊ, कानपुर, वाराणसी, आगरा और मेरठ जैसे प्रमुख शहरों में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। विशेष रूप से 18 और 19 सितंबर को बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है।
Read Moreगोरखपुर में NEET की तैयारी करने वाले छात्र की हत्या
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र में गौ तस्करों ने सोमवार की देर रात एक NEET के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद पूरे इलाके में तनाव है। गुस्साई भीड़ ने एक एक गौ तस्कर को पकड़ लिया और उसे पीट पीटकर अधमरा कर दिया। गुस्साई भीड़ से गौ तस्करों को छुड़ाने की कोशिश में पुलिस के दो बड़े अधिकारी भी घायल हो गए हैं। जबकि इस घटना के बाद गांववालों में जबरदस्त गुस्सा दिखाई दे रहा है।
Read Moreसंत कबीर के नाम पर उत्तर प्रदेश में स्थापित होंगे वस्त्र एवं परिधान पार्क: मुख्यमंत्री
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग क्षेत्र में निजी निवेशकों की बढ़ती रुचि को देखते हुए विभिन्न जिलों में वस्त्र एवं परिधान पार्क स्थापित करने का निर्णय लिया है। मंगलवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश पारंपरिक हथकरघा और वस्त्र उत्पादों की समृद्ध धरोहर वाला राज्य है, जिसकी क्षमता का सही उपयोग होने पर प्रदेश को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी नई पहचान दिलाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वस्त्र एवं परिधान का वैश्विक बाजार…
Read More