आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप: भारत ने पाकिस्तान को हराकर सुपर आठ में पहुंचा

दिल्ली: आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर आठ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। कोलंबो में कल पहले बल्‍लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। ईशान किशन ने 77 और सूर्यकुमार यादव ने 32 रन बनाए। 176 रन के लक्ष्य के जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान की ओर से उस्मान खान ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, अक्षर…

Read More

उत्तराखंड: नैनीताल व हल्द्वानी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

उत्तराखंड: नैनीताल जिला न्यायालय और हल्द्वानी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी जिला जल को ई-मेल पर प्राप्त हुई। इसके बाद पुलिस ने अदालत परिसरों को सुरक्षा की दृष्टि से खाली करा लिया। कोर्ट कैंपस में चल रही सभी गतिविधियों को रोक दिया गया। पुलिस और बम निरोधक दस्ते द्वारा पूरे परिसर में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी का कहना है कि धमकी मिलने के बाद नैनीताल, हल्द्वानी और रामनगर कोर्ट परिसर की सघन तलाशी ली जा रही है।

Read More

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज दो दिन की यात्रा पर आंध्र प्रदेश की यात्रा पर जाएंगी

दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से आंध्र प्रदेश की दो दिन की यात्रा पर हैं। जहां वह अंतर्राष्ट्रीय बेड़ा परेड-आईएफआर देखेंगी। राष्ट्रपति शाम को विशाखापत्तनम पहुंचेंगी। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नज़ीर और मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू उनका स्वागत करेंगे। शाम को राष्ट्रपति भोज का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रपति सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर के रूप में कल आईएफआर 2026 में भाग लेंगी। वह विशाखापत्तनम तट पर भारत और मित्र देशों के जहाजों, पनडुब्बियों तथा विमानों के बेड़े का निरीक्षण करेंगी।

Read More

अमित शाह राष्ट्रीय सहकारिता कॉन्क्लेव की करेंगे अध्यक्षता

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज गुजरात के गांधीनगर के महात्मा मंदिर में राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के सहकारिता मंत्रियों के एक हाई-लेवल नेशनल कॉन्क्लेव की अध्यक्षता करेंगे। यह “मंथन” मीटिंग PM मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विज़न को पूरा करने की दिशा में एक अहम कदम है, जिसमें कोऑपरेटिव सेक्टर को ज़्यादा ट्रांसपेरेंट, मॉडर्न और मेंबर-सेंट्रिक बनाने के लिए स्ट्रक्चरल सुधारों पर फोकस किया जाएगा। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सहकारिता मंत्री, सीनियर अधिकारियों के साथ इस बैठक में शामिल होंगे।…

Read More

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने वाराणसी में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की समीक्षा की

लखनऊ: प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने आज वाराणसी में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी  किया गया। मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग का लक्ष्य है कि 10 अप्रैल को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची पूरी तरह त्रुटि रहित हो। बाइट….. जब 6 जनवरी को हमने वोटर लिस्ट ड्राफ्ट प्रकाशित की थी तो 27 फरवरी तक सुनवाई नोटिस जारी करना, सुनवाई करना, उस पर निर्णय…

Read More

लखनऊ मेट्रो ने क्यूआर आधारित टिकटिंग प्रणाली लागू

TWI: लखनऊ मेट्रो ने क्यूआर आधारित टिकटिंग प्रणाली लागू कर दी है। नई व्यवस्था के तहत यात्री लखनऊ मेट्रो के आधिकारिक मोबाइल ऐप, टिकट वेंडिंग मशीन या टिकट काउंटर के माध्यम से क्यूआर टिकट आसानी से बुक कर सकते है।

Read More

लखनऊ में ‘खूनी मांझा’: 26 घंटे, 3 शिकार,आसमान से लटकता मौत का फंदा

उत्तर प्रदेश: लखनऊ की तहजीब और खूबसूरती के बीच इन दिनों एक ऐसा जानलेवा खतरा मंडरा रहा है, जिसने हर बाइक सवार के मन में दहशत भर दी है। यह खतरा कोई अपराधी नहीं, बल्कि वह प्रतिबंधित ‘चाइनीज मांझा’ है, जो कटी पतंगों के साथ सड़कों पर किसी अदृश्य फंदे की तरह लटक रहा है। पिछले मात्र 26 घंटों के भीतर लखनऊ ने तीन ऐसी खौफनाक घटनाएं देखी हैं, जिन्होंने न केवल सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है, बल्कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े निर्देशों को भी चुनौती दी…

Read More

एडीजी भानु भास्कर का बड़ौत दौरा, चाइनीज मांझे पर सख्ती के निर्देश

उत्तर प्रदेश:– एडीजी मेरठ ज़ोन भानु भास्कर बागपत जनपद के बड़ौत थाना पहुंचे। यहां उन्होंने कोतवाली की नवनिर्मित और रिनोवेशन की गई बिल्डिंग का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग को लेकर पुलिस को सख्त निर्देश दिए। एडीजी ने कहा कि चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही अगर कोई व्यक्ति चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई हो। एडीजी भानु भास्कर ने कहा कि चाइनीज मांझा आम लोगों,…

Read More

बरेली के सुमित यादव को राष्ट्रपति पदक, अग्निकांड में दो छात्रों की बचाई जान, उत्तम जीवन रक्षा पदक से सम्मान

Delhi:- दिल्ली में हुए भीषण अग्निकांड के दौरान दो छात्रों की जान बचाने वाले बरेली के सुमित यादव को राष्ट्रपति के उत्तम जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उनकी अदम्य साहस और मानवता की मिसाल को देखते हुए दिया जा रहा है। राष्ट्रपति की ओर से पदक, प्रमाण पत्र और धनराशि दिल्ली सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। घटना 27 अप्रैल 2024 की है, जब दिल्ली के रोहिणी स्थित मिलनसार अपार्टमेंट में सुबह शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई थी। आग की लपटों में दो छात्र, आर्यन…

Read More

अमरीका और रूस फिर शुरू करेंगे सैन्य वार्ता

Delhi:- अमरीका और रूस सैन्य वार्ता फिर शुरू करेंगे। यह वार्ता वर्ष 2022 में यूक्रेन संघर्ष शुरू होने से ठीक पहले स्थगित कर दी गई थी। गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच न्यू स्टार्ट परमाणु हथियार संधि की अवधि कल ही समाप्त हुई है। यह संधि प्रत्‍येक देश द्वारा रखे जाने वाले परमाणु हथियारों की संख्या और प्रकार को सीमित करती है। राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि इस संधि को बेहतर और आधुनिक बनाए जाने की ज़रूरत है ताकि यह लंबे समय तक चल सके।

Read More