नई दिल्ली: पंजाब में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। कई दिनों से भारी बारिश के चलते मुश्किलों का सामना कर रहे पंजाब के लिए ये राहत की खबर है। हालांकि राज्य में बीते कई दिनों हो रही भारी बारिश और उफान मार रही नदियों से बड़ा नुकसान पहुंचा है। राज्य में अब तक 48 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ से 2 हजार से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं और 22 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वहीं, 3 लाख 87 हजार…
Read MoreAuthor: TRUTH WATCH INDIA
इजरायल ने गाजा में की भीषण बमबारी, नेतन्याहू ने दी चेतावनी
नई दिल्ली: इजरायल ने गाजा में भीषण बमबारी की है। इस दौरान गाजा में अल रूया टावर निशाना बनाया गया है। इजराइल रक्षा बलों को जानकारी मिली थी कि हमास के आतंकी इस इमारत का इस्तेमाल कर रहे हैं, इसके साथ ही IDF ने गाजा में कई सुरंगों को भी नाकाम किया है। यह हमला इजराइल द्वारा इमारत के अंदर और आस-पास के तंबुओं में रहने वाले लोगों को खाली करने के तीन घंटे बाद किया गया। वहीं इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा शहर के निवासियों को वहाँ…
Read Moreजम्मू-कश्मीर: कुलगाम में 2 आतंकी ढेर, मुठभेड़ में दो जवान भी शहीद
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 2 आतंकवादियों को मार गिराया है। इस कार्रवाई के दौरान सेना के 2 जवान भी शहीद हुए हैं। जम्मू कश्मीर में तैनात भारतीय सेना की चिनार कोर ने कुलगाम के गुड्डर जंगल में चल रहे ऑपरेशन के दौरान शहीद हुए सूबेदार प्रभात गौड़ और लांस नायक नरेंद्र सिंधु की मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त की। चिनार कोर ने अपने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट में लिखा- दोनों ही जवानों ने राष्ट्र के लिए अपने प्राणों की आहुति दे…
Read Moreनेपाल हिंसा: अमेरिका समेत कई देशों के दूतावासों ने जारी किया संयुक्त बयान
नई दिल्ली: नेपाल में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद नेपाल में स्थित कई देशों के दूतावासों ने संयुक्त बयान जारी किया हैं। ऑस्ट्रेलिया, फिनलैंड, फ्रांस, जापान, कोरिया, यूके और अमेरिका के दूतावासों ने कहा- काठमांडू के कई हिस्सों में हुए हिंसक प्रदर्शनों के दौरान हुई जान-माल की हानि और लोगों के घायल होने से हम बहुत दुखी हैं। दूतावासों ने कहा- हम पीड़ित परिवारों और प्रभावितों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के जल्द और पूरी तरह से ठीक होने की कामना करते हैं। हमारी सरकारें…
Read Moreपीएम मोदी आज हिमाचल और पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बाढ़ से संबंधित स्थिति की समीक्षा के लिए हिमाचल प्रदेश और पंजाब का दौरा करेंगे। पीएम मोदी हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। पीएम दोपहर में कांगड़ा पहुँचेंगे, जहाँ वो अधिकारियों से मिलेंगे और स्थिति पर एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। प्रधानमंत्री कांगड़ा में बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्र टीम से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद, प्रधानमंत्री पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। शाम को पीएम मोदी गुरदासपुर पहुंचेंगे, जहाँ…
Read Moreमॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम आठ दिवसीय भारत यात्रा पर
दिल्ली: मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम और उनकी पत्नी वीणा रामगुलाम आज से 16 सितंबर तक आठ दिवसीय भारत यात्रा पर रहेंगे। वर्तमान कार्यकाल में यह भारत में प्रधानमंत्री रामगुलाम की पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा होगी। डॉ. रामगुलाम इससे पहले मई 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने भारत आए थे। अपनी भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री रामगुलाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करने पर चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय की एक विज्ञप्ति…
Read Moreउपराष्ट्रपति चुनाव: आज होगा मतदान, शाम 6 बजे से होगी वोटों की गिनती
नई दिल्ली: देश के 17वें उपराष्ट्रपति के लिए आज मतदान होगा। इस चुनाव में एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन का मुकाबला इंडी ब्लॉक के उम्मीदवार और सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी से होगा। संसद में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। वोटों की गिनती शाम 6 बजे से शुरू होगी। इसके बाद परिणाम घोषित होंगे। इस बीच, BJD ने उपराष्ट्रपति चुनाव से किनारा कर लिया है। BRS के मतदान में शामिल होने की संभावना नहीं…
Read Moreपंजाब में बाढ़ का कहर जारी, अब तक 48 लोगों की मौत
दिल्ली: पंजाब के कई जिले भीषण बाढ़ की चपेट में हैं, जहां लगातार हो रही बारिश ने हालात और गंभीर कर दिए हैं। अब तक 48 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 लोग लापता बताए जा रहे हैं। बाढ़ से 2 हजार से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं और 22 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वहीं, 3.87 लाख से अधिक लोग बेघर हो गए हैं और 20 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। इस बीच, लुधियाना में सतलुज नदी पर बने…
Read Moreहापुड़ सरावनी में ई-रिक्शा चालक की मौत के बाद उपद्रव, स्कॉर्पियो में आग लगाई, पुलिस ने सख्त कार्रवाई का किया एलान
उत्तर प्रदेश: हापुड़ के सरावनी गांव में कल शराब के नशे में स्कॉर्पियो चालक शिवराज ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा चालक इस्लामुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामला शांत कराया। इसके बाद परिजन और स्थानीय लोग शव को ले गए, लेकिन पुलिस के जाने के बाद भारी संख्या में उपद्रवी आए और जमकर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने स्कॉर्पियो में आग लगा…
Read Moreलखनऊ: जनता दर्शन में सीएम योगी ने दृष्टिबाधित को दी सफ़ेद छड़ी
उत्तर प्रदेश: लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन के दौरान एक दृष्टिबाधित व्यक्ति की समस्या सुनी। उन्होंने उसकी जरूरत को समझते हुए उसे एक सफ़ेद छड़ी प्रदान की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लोगों से सीधे संवाद किया और हर नागरिक की मदद करने का आश्वासन दिया।
Read More