नई दिल्ली: आज 26/11 मुंबई आतंकी हमले की 17वीं बरसी है। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पुलिस शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर हमले में जान गंवाने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों को याद किया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों, वरिष्ठ अधिकारियों और शहीदों के परिजनों ने शहीदों को सलामी दी। कार्यक्रम के बाद सीएम फडणवीस ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों से मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया।
Read MoreAuthor: Abhishek Tripathi
बाबा भीमराव अंबेडकर हमारे संविधान के प्रमुख निर्माता: राष्ट्रपति मुर्मु
नई दिल्ली: संविधान दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में राष्ट्रीय समारोह की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने 9 भाषाओं में संविधान की डिजिटल प्रतियों का लोकार्पण किया, जिसमें बोडो और कश्मीरी भाषा में पहली बार संविधान की प्रतियां तैयार की गई हैं। इस अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि आज के दिन 26 नवंबर 1949 में संविधान सभा के सदस्यों ने भारत संविधान के निर्माण का कार्य संपन्न किया था। बाबा साहब डॉ भीमराव…
Read Moreजम्मू-कश्मीर में रिकॉर्ड मतदान, लोकतंत्र की जीत: उपराष्ट्रपति
नई दिल्ली: संविधान दिवस के अवसर पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम को उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने संबोधित किया। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर का जिक्र करते हुए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद 2024 में जम्मू-कश्मीर के चुनावों में बड़ी संख्या में मतदाताओं ने मतदान किया। इससे भारतीय लोकतंत्र विश्वभर में प्रसिद्ध हुआ। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है। भारत की अर्थव्यवस्था की बढ़ती ताकत को देखकर दुनिया…
Read MoreUPSC शताब्दी सम्मेलन का भारत मंडपम में भव्य आयोजन
नई दिल्ली: नई दिल्ली के भारत मंडपम में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के शताब्दी सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरलाने कहा कि बीते 100 वर्षों में UPSC ने देश के प्रशासनिक ढांचे को निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता के साथ मजबूती प्रदान की है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि UPSC ने भारतीय संविधान की सभी मर्यादाओं का पालन करते हुए एक अनुकरणीय परंपरा स्थापित की…
Read Moreप्राथमिक शिक्षा सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम, 75 जिलों के 150 नोडल विशेषज्ञ प्रशिक्षित हुए
– प्रत्येक जिले से शामिल हुए दो-दो प्रशिक्षार्थी, एक एसआरजी और एक जिला समन्वयक प्रशिक्षण या डायट मेंटर को किया गया प्रशिक्षित – नोडल विशेषज्ञों को SCERT ने किया प्रशिक्षित, स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम को मिलेगी गति – SCERT के गंगा सभागार में तीन दिनों तक आयोजित हुई राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला – कक्षा एक में आने वाले प्रत्येक बच्चे को सीखने की समान और मजबूत आधारशिला प्रदान करना है उद्देश्य: मोनिका रानी लखनऊ | 26 नवंबर2025: बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के निर्देशन और नेतृत्व* में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…
Read Moreसंविधान दिवस पर SCERT ने प्रशिक्षणार्थियों को दिलाई शपथ, बच्चों में संवैधानिक मूल्यों की समझ बढ़ाने पर जोर
– SCERT के संयुक्त निदेशक डॉ. पवन सचान ने दिलाई शपथ* – राज्य स्तरीय प्रशिक्षण लेने आये नोडल SRG, जिला समन्वयक प्रशिक्षण/डायट मेंटर्स को दिलाई गयी शपथ* लखनऊ | 26 नवंबर 2025: राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में आए नोडल SRG, जिला समन्वयक प्रशिक्षण और डायट मेंटर्स को बुधवार को संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और उसकी अक्षुण्णता की शपथ दिलाई गई। संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ स्थित SCERT के गंगा सभागार में SCERT के संयुक्त निदेशक (SSA) डॉ. पवन सचान ने प्रशिक्षणार्थियों को संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों की शपथ…
Read Moreबिहार: दिलीप जायसवाल ने उद्योग मंत्री के रूप में संभाला पदभार
नई दिल्ली: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मंत्रियों ने अपने-अपने विभागों का कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है। आज उद्योग मंत्री के रूप में दिलीप जायसवाल ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में उन्होंने सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। अधिकारियों ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। अपने संबोधन में दिलीप जायसवाल ने कहा कि वे हर चुनौती को अवसर में बदलने की दिशा में काम करेंगे। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी…
Read Moreसेना को धर्म निरपेक्ष दृष्टिकोण का पालन करना चाहिए: SC
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने सैन्य अधिकारी सैमुअल कमलेसन को रेजिमेंट के धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने से इनकार करने के कारण बर्खास्त किए जाने के मामले में राहत देने से इनकार कर दिया है। CJI सूर्य कान्त और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश में दखल देने से मना कर दिया, जिसमें कमलेसन की बर्खास्तगी को सही ठहराया गया था। बेंच ने कहा कि भारतीय सेना अपने धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण के लिए जानी जाती है, और अधिकारियों को अनुशासन का पालन करना आवश्यक है।…
Read Moreरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ‘समुद्र उत्कर्ष’ सेमिनार में हुए शामिल
नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में आयोजित ‘भारतीय शिपयार्ड – जहाज निर्माण और मरम्मत में बदलाव’ विषयक समुद्र उत्कर्ष सेमिनार में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने भारत की समुद्री सुरक्षा में देश के शिपयार्डों के योगदान की सराहना की। रक्षा मंत्री ने शिपयार्डों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि ये भारत की समुद्री सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। सेमिनार में स्वदेशी जहाज निर्माण, तकनीकी नवाचार, और समुद्री अवसंरचना में प्रगति पर प्रकाश डाला गया। राजनाथ सिंह ने कहा कि नौसेना की ताकत किसी भी देश के लिए अहम है, और एयर क्राफ्ट कैरियरसेना की शक्ति का केंद्र…
Read Moreचीन की यात्रा करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप
नई दिल्ली:- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की कि उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का अप्रैल में बीजिंग आने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। ट्रंप ने शी जिनपिंग को अगले साल के अंत में अमेरिका की राजकीय यात्रा पर आने के लिए भी आमंत्रित किया। दक्षिण कोरिया में हुई मुलाकात के लगभग एक महीने बाद दोनों नेताओं के बीच फोन पर बातचीत हुई। ट्रंप ने बताया कि इस वार्ता में यूक्रेन, फेंटेनाइल और अमेरिकी सोयाबीन की खरीद जैसे मुद्दों पर बात हुई। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…
Read More