‘वाराणसी’ की शूटिंग के बीच प्रियंका चोपड़ा ने बिताए सुकून भरे पल, पूल किनारे दिखा ग्लैमरस अंदाज

दिल्ली: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म की शूटिंग इन दिनों हैदराबाद में चल रही है, जहां प्रियंका अपने व्यस्त शेड्यूल के बीच भी खुद के लिए समय निकालना नहीं भूल रहीं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें उनके रिलैक्स और सेल्फ-केयर मोमेंट्स की झलक देखने को मिली।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीकेंड की कुछ खास तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में वह स्विमिंग पूल के किनारे ब्लैक स्विमवियर में नजर आ रही हैं और गर्मियों के मौसम का आनंद लेती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने अपने स्विमिंग सेशन का एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। तस्वीरों से साफ है कि प्रियंका ने शूटिंग के व्यस्त कार्यक्रम से थोड़ा समय निकालकर खुद को रिफ्रेश करने का फैसला किया।

सिर्फ इतना ही नहीं, प्रियंका ने अपने स्किनकेयर रूटीन की भी झलक दिखाई। एक तस्वीर में वह फेस मास्क लगाए नजर आईं, जबकि दूसरी तस्वीर में उन्हें जामुन खाते हुए देखा गया। उनके फैंस इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उनकी सादगी व फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा निर्देशक एस.एस. राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में महेश बाबू मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जबकि प्रियंका मंदाकिनी के किरदार में दिखाई देंगी। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म अप्रैल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिलहाल प्रियंका का यह रिलैक्सिंग अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और फैंस उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Related posts