9 सितंबर को नहीं आएगा बेस iPhone 18, Pro और फोल्डेबल मॉडल पर रहेगा फोकस

बिज़नेस : Apple के इस साल के iPhone लॉन्च को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी 9 सितंबर 2026 के इवेंट में सामान्य यानी बेस iPhone 18 को लॉन्च नहीं कर सकती है। इसके बजाय इस इवेंट में प्रीमियम iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और Apple का पहला फोल्डेबल iPhone पेश किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, Apple ने अभी तक इन मॉडल्स के नाम और लॉन्च डिटेल्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

जानकारी के मुताबिक, बेस iPhone 18 को 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ iPhone 18e और नई पीढ़ी का iPhone Air भी आने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि Apple ने इस बार अपनी लॉन्च रणनीति में बदलाव करते हुए पहले हाई-एंड मॉडल्स पर ध्यान देने का फैसला किया है।

इसके पीछे बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग लागत और कंपोनेंट्स की कीमतों को अहम वजह बताया जा रहा है। खास तौर पर मेमोरी और दूसरी तकनीकी लागत बढ़ने से सस्ते मॉडल को लॉन्च करने का समय आगे बढ़ाया जा सकता है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि Apple प्रीमियम मॉडल्स के जरिए बढ़ी हुई लागत का असर कम करने की कोशिश कर रहा है।

9 सितंबर के इवेंट की सबसे बड़ी खासियत Apple का संभावित फोल्डेबल iPhone हो सकता है। इसे लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही हैं और इसकी कीमत करीब 2,000 डॉलर या उससे ज्यादा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं iPhone 18 Pro सीरीज में नए A20 Pro चिप, कैमरा और डिजाइन से जुड़े अपग्रेड मिलने की उम्मीद है।

Related posts