CJP प्रदर्शन से पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी गुरुग्राम स्थित घर से हिरासत में

New Delhi: जंतर-मंतर पर नागरिक अधिकारों के संगठन CJP (Citizens for Justice and Peace) के प्रस्तावित प्रदर्शन से ठीक पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार, प्रसिद्ध यूट्यूबर ध्रुव राठी को पुलिस द्वारा उनके गुरुग्राम स्थित आवास से हिरासत में ले लिया गया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस बल देर रात से ही उनके आवास के बाहर तैनात था। सुबह लगभग 8:00 बजे, सादे कपड़ों में पहुँचे करीब 50 पुलिसकर्मियों के एक दल ने कार्रवाई की। जैसे ही ध्रुव राठी की मां ने घर का मुख्य दरवाजा खोला, पुलिसकर्मी अंदर दाखिल हो गए और उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया।

माना जा रहा है कि यह कदम CJP द्वारा जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस घटना के बाद से ही सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएँ देखने को मिल रही हैं।

Related posts