लखनऊ। वैश्विक कारोबारी परिदृश्य में पारदर्शिता अब केवल नियामकीय मजबूरी नहीं रह गई है, बल्कि भरोसे और जिम्मेदार कॉर्पोरेट गवर्नेंस का अहम संकेत बनती जा रही है। इसी कड़ी में लीगल एंटिटी आइडेंटिफ़ायर (एलईआई) को स्वेच्छा से अपनाने की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ रही है, जिसे उद्योग जगत कॉर्पोरेट नैतिकता के नए मानक के रूप में देख रहा है। अब तक एलईआई को नियामकीय आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए लिया जाता था, लेकिन हाल के वर्षों में कई कंपनियां बिना किसी अनिवार्यता के इसे अपनाने लगी हैं। उद्योग विश्लेषकों के…
Read MoreAuthor: Abhishek Tripathi
जातीय समीकरण साधने के लिए विधायक निधि से बनेंगे 12 महापुरुषों के नाम पर स्मृति द्वार, विधायक जय देवी ने दी सहमति
लेखराम मौर्य लखनऊ । करीब 4 महीने बाद होने वाले पंचायत चुनाव और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए मलिहाबाद क्षेत्र की विधायक जय देवी कौशल ने इंटरलॉकिंग, सीसी रोड, विद्युत कार्य, नाली नाला निर्माण,पेयजल सहित 12 महापुरुषों के नाम पर विधायक निधि से स्मृति द्वार बनाने के लिए सहमति प्रदान कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले वर्षों सहित इस वित्तीय वर्ष में कई कार्यों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने के साथ ही मलिहाबाद क्षेत्र में 12 महापुरुषों के नाम पर स्मृति…
Read Moreप. बंगाल SIR: अब तक 6 करोड़ एन्यूमरेशन फॉर्म का डिजिटलीकरण
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में एसआईआर (SIR) प्रक्रिया जारी है। राज्य सीईओ कार्यालय के अनुसार अब तक 6 करोड़ एन्यूमरेशन फॉर्म का डिजिटलीकरण पूरा हो चुका है। इनमें से 2002 की मतदाता सूची के साथ 26 लाख मतदाताओं का लिंकेज नहीं पाया गया है। इन 26 लाख मामलों को चार श्रेणियों— DEAD, ABSENTEES, SHIFTED और FAKE — में वर्गीकृत किया गया है। कई मामलों में यह भी देखा गया है कि भले ही 2002 की सूची में नाम ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है, संबंधित मतदाताओं ने ऑफलाइन फॉर्म जमा किया था।…
Read Moreउत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का पहला चरण तेजी से पूरा
लखनऊ:- उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का पहला चरण पूरे राज्य में तेजी से पूरा किया जा रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा ग्रेटर नोएडा में एसआईआर पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। श्रावस्ती जिले में एसआईआर प्रक्रिया में लापरवाही के लिए पांच बीएलओ को निलंबित किया गया है, जबकि कई अन्य के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी अश्विनी पांडेय ने बताया कि समय पर अपना कार्य पूरा करने वाले बीएलओ को सम्मानित भी किया जा रहा है।
Read Moreहांगकांग में 32-मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 44 की मौत
नई दिल्ली: हांगकांग में कई दशकों में सबसे खतरनाक आग लगने की खबर सामने आई है। यह आग ताइ पो जिले के एक ऊंचे हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में लगी, जिसमें अब तक कम से कम 44 लोगों की मौत हो चुकी है और 279 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। आग कल दोपहर को 32-मंजिला बिल्डिंग के बाहरी मचान पर लगी थी, जिसका रेनोवेशन चल रहा था। आग इतनी भयंकर थी कि यह तेजी से कॉम्प्लेक्स के 8 में से 7 टावरों…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी ने स्काईरूट इन्फिनिटी कैंपस और विक्रम-I का उद्घाटन किया
Delhi:- भारत की अंतरिक्ष यात्रा कभी कुछ वैज्ञानिकों, सीमित संसाधनों और अपार जिज्ञासा के साथ शुरू हुई थी। लेकिन आज हम उस मुकाम पर खड़े हैं जहाँ सपनों को सिर्फ आकाश नहीं, बल्कि अंतरिक्ष की कक्षा में पहुंचाने की क्षमता हमारे पास है। इसका ताज़ा उदाहरण है—स्काईरूट इनफिनिटी कैंपस का उद्घाटन और विक्रम-I का अनावरण। 2 लाख वर्ग फुट में फैला यह अत्याधुनिक परिसर सिर्फ एक भवन नहीं, बल्कि भारत के नए अंतरिक्ष युग का प्रतीक है। यहाँ हर महीने एक ऑर्बिटल रॉकेट का निर्माण संभव है—जो किसी भी विकसित…
Read Moreसंविधान दिवस: संवैधानिक मूल्यों को और मज़बूती करें- पीएम मोदी
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान दिवस के मौके पर संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि देते हुए संवैधानिक मूल्यों को मज़बूत करने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि संविधान दिवस पर, हम अपने संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनके विचार और दूरदर्शिता हमें एक विकसित भारत के निर्माण के लिए निरंतर प्रेरित करती है। हमारा संविधान मानवीय गरिमा, समानता और स्वतंत्रता को सर्वोच्च महत्व देता है। यह हमें अधिकारों से सशक्त बनाने के साथ-साथ हमें नागरिक के रूप में…
Read Moreभारत ने चीनी विदेश मंत्रालय के बयान पर जताई सख्त आपत्ति
नई दिल्ली: भारत ने चीनी विदेश मंत्रालय द्वारा दिए गए बयानों पर सख्त आपत्ति दर्ज कराई है। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने कहा कि चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश की एक भारतीय नागरिक को शंघाई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मनमाने ढंग से रोका जाना पूरी तरह अस्वीकार्य है। जायसवाल ने साफ कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है, चीन की ओर से बार-बार के इनकार से यह निर्विवाद तथ्य बदलने वाला नहीं है। विदेश मंत्रालय ने यह स्पष्ट किया कि चीनी अधिकारियों की कार्रवाई उनके…
Read Moreबेंगलुरु नकदी वैन डकैती: पुलिस ने बरामद किए 7.11 करोड़ रुपये
नई दिल्ली: कर्नाटक पुलिस ने घोषणा की कि उसने बेंगलुरु शहर में एक गिरोह द्वारा नकदी वैन से लूटे गए पूरे 7.11 करोड़ रुपये बरामद कर लिए हैं। इस संबंध में पुलिस कांस्टेबल अन्नप्पा नाइक सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना के दो दिन बाद तीन प्रमुख संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया और 5.76 करोड़ रुपये नकद बरामद किये गये थे। हैदराबाद के नामपल्ली मेट्रो स्टेशन के पास 23 नवंबर को तीन और संदिग्धों को 54.74 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया।पुलिस इस मामले…
Read Moreसंविधान दिवस: पीएम मोदी का देश के नाम पत्र
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज संविधान दिवस के अवसर पर देश के नागरिकों के नाम एक पत्र लिखा। पीएम ने 1949 में संविधान को ऐतिहासिक रूप से अपनाए जाने का स्मरण करते हुए राष्ट्र की प्रगति में इसकी स्थायी भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में सरकार ने इस पवित्र दस्तावेज़ के सम्मान में 26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित किया था। संविधान ने साधारण पृष्ठभूमि के व्यक्तियों को उच्चतम स्तर पर राष्ट्र की सेवा करने के लिए सशक्त बनाया है। वर्ष 2014 में संसद…
Read More