पंजाब में बाढ़ का कहर जारी, अब तक 48 लोगों की मौत

दिल्ली: पंजाब के कई जिले भीषण बाढ़ की चपेट में हैं, जहां लगातार हो रही बारिश ने हालात और गंभीर कर दिए हैं। अब तक 48 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 लोग लापता बताए जा रहे हैं। बाढ़ से 2 हजार से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं और 22 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वहीं, 3.87 लाख से अधिक लोग बेघर हो गए हैं और 20 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। इस बीच, लुधियाना में सतलुज नदी पर बने दो बांध कमजोर हो गए हैं, जिनकी मरम्मत का काम जारी है। राज्य में आज से स्कूल दोबारा खोल दिए गए हैं।

Related posts