नई दिल्ली: भारतीय सेना ने लद्दाख के कोंगमारू ला दर्रे पर फंसे एक कोरियाई जोड़े को बचाया है। भारतीय सेना ने कोरिया गणराज्य के ह्यून वू किम और उनकी पत्नी को हवाई मार्ग के रास्ते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। लद्दाख के जिस क्षेत्र में कोरियाई जोड़ा फंसा हुआ था वह स्थान चुनौतियों से भरा था। जहां वो जोड़ा फंसा हुआ था, उस जगह चोटियों पर खतरनाक बर्फ ढकी हुई थी। दरअसल, 4 सितंबर को रात के लगभग 8 बजे भारतीय सेना को कोंगमारू ला दर्रे पर दो दक्षिण…
Read MoreAuthor: TRUTH WATCH INDIA
जीएसटी में सुधार से नागरिकों के लिए जीवन हुआ आसान: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले की प्राचीर से दिवाली तक वस्तु और सेवाकर यानी जीएसटी में सुधार की घोषणा की थी। लेकिन, इस महीने की 3 तारीख़ को ही जीएसटी परिषद् ने दरों को युक्तिसंगत बनाने को मंजूरी दे दी है। यह फैसला आम आदमी को ध्यान में रखकर लिया गया है। इन सुधारों के बाद अब अप्रत्यक्ष कर प्रणाली में केवल 5 और 18 प्रतिशत के दो स्लैब रह गए हैं। 40% का एक अन्य स्लैब तंबाकू और विलासिता संबंधी वस्तुओं पर लागू किया…
Read Moreअफगानिस्तान: तीसरी बार आया भूकंप, अब तक 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत
नई दिल्ली: अफगानिस्तान में एक बार फिर गुरुवार को भूकंप आया। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने इसकी जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार यह भूकंप अफगानिस्तान के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.2 थी। यह ताजा भूकंप पूर्वी अफगानिस्तान में आए विनाशकारी भूकंपों की एक सीरीज के कुछ ही दिनों बाद आया है। उस भूकंप में 2,200 से अधिक लोग मारे गए थे। वहीं, 3,600 से अधिक घायल हुए थे। भूकंप प्रभावित प्रांतों में बचाव अभियान जारी है। वहीं, भूकंप के कारण पूरे के पूरे…
Read Moreअमेरिका में 2 कुख्यात गिरोह विदेशी आतंकी संगठनों की सूची में शामिल: विदेश मंत्री मार्को रुबियो
नई दिल्ली: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने घोषणा की है कि अमेरिका ने इक्वाडोर के दो कुख्यात गिरोहों ‘लॉस लोबोस’ और ‘लॉस चोनेरोस’ को विदेशी आतंकी संगठनों की सूची में शामिल कर लिया है। यह कदम ट्रम्प प्रशासन की ओर से ड्रग कार्टेल्स और आपराधिक गिरोहों पर सख्ती की नई कड़ी मानी जा रही है। रुबियो इक्वाडोर की राजधानी क्विटो पहुंचे, जहां उन्होंने नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह कदम अमेरिका और इक्वाडोर की सरकारों को इन गिरोहों पर मिलकर कार्रवाई करने के कई विकल्प…
Read Moreमैत्री: भारत-थाईलैंड सेनाओं का संयुक्त अभ्यास शुरू
नई दिल्ली: भारत और थाईलैंड की सेनाओं के बीच रक्षा सहयोग को मज़बूत करने के उद्देश्य से ‘मैत्री एक्सरसाइज़’ का 14वां संस्करण आज से मेघालय में शुरू हो गया है। यह संयुक्त सैन्य अभ्यास 14 सितंबर तक चलेगा। भारतीय सेना के अनुसार, यह अभ्यास अर्ध-शहरी क्षेत्रों में आतंकवाद-रोधी अभियानों के लिए दोनों देशों की सेनाओं की संचालन क्षमता को बेहतर बनाने पर केंद्रित है। यह अभ्यास संयुक्त राष्ट्र के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है। मैत्री अभ्यास से दोनों पक्षों को संयुक्त अभियानों के संचालन के लिए रणनीतियों, तकनीकों…
Read Moreजम्मू दौरे पर अमित शाह, तवी पुल और बिक्रम चौक का लिया जायजा
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को जम्मू शहर के तवी पुल और बिक्रम चौक का दौरा किया। यह दौरा हाल ही में आई भारी बारिश और बाढ़ के प्रभाव का आकलन करने के लिए किया गया। इस दौरान उनके साथ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, विपक्ष के नेता सुनील शर्मा और कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। तवी पुल को बाढ़ के दौरान भारी नुकसान हुआ है। गृह मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से बातचीत की और हालात की जानकारी ली। उन्होंने बिक्रम…
Read Moreअफगानिस्तान में भीषण भूकंप, प्रधानमंत्री मोदी ने दिया मदद का भरोसा
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में एक बार फिर भयानक भूकंप आया है, जिससे पूरे इलाके में भारी तबाही मची है। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक अब तक 800 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और करीब 3000 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस मुश्किल समय में भारत ने अफगानिस्तान की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस आपदा पर गहरा दुख जताते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि भारत शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि हमारी संवेदनाएं और…
Read Moreभारतीय सेना ने नेपाल को सौंपे स्वदेशी अभ्यास ड्रोन और उपकरण
नई दिल्ली: भारतीय सेना ने उत्तर प्रदेश के सोनौली में स्थित एकीकृत चेक पोस्ट पर आयोजित विशेष समारोह में नेपाली सेना को छह स्वदेशी लक्ष्य अभ्यास ड्रोन और जमीनी सहायता उपकरण सौंपे हैं। इस समारोह के दौरान दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों की उपस्थिति में यह सौंपा गया। भारतीय सेना ने यह कदम नेपाल की सेना की क्षमता बढ़ाने और भारत-नेपाल के बीच सैन्य सहयोग को मजबूत करने के लिए उठाया है। स्रोतः X/@adgpi
Read Moreआगरा में नकली दवा कारोबार का भंडाफोड़, 60 करोड़ की दवाएं सीज, चार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: आगरा में ड्रग विभाग और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में नकली दवाओं के कारोबार का बड़ा नेटवर्क उजागर हुआ है। विशेष सचिव रेखा एस. चौहान ने मंडलायुक्त सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि यह कारोबार संगठित गैंग की तरह कई राज्यों में फैला हुआ था। जांच में बंसल मेडिकल स्टोर से जुड़े संजय बंसल, मुकेश बंसल और सोहित बंसल को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पहले एक करोड़ की रिश्वत देने के आरोप में हिमांशु अग्रवाल को जेल भेजा जा चुका है। छापेमारी में हे…
Read Moreवाराणसी में अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण संपन्न, 16 देशों के प्रतिनिधियों ने सीखी बनारसी सिल्क और हथकरघा की बारीकियां
उत्तर प्रदेश: वाराणसी स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हैंडलूम टेक्नोलॉजी में विदेश मंत्रालय और वस्त्र मंत्रालय के सहयोग से दो सप्ताह का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें 16 देशों से आए लगभग 32 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बनारसी सिल्क और भारतीय हथकरघा वस्त्रों की विशेषताओं, निर्माण प्रक्रिया और परंपरागत बुनाई तकनीकों की जानकारी दी गई। समापन समारोह में मुख्य अतिथि भारतीय हथकरघा संस्थान चौकाघाट के निदेशक ने कहा कि यह कार्यक्रम भारत की सांस्कृतिक और शिल्प विरासत को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। विदेशी…
Read More