मुख्यमंत्री ने मिशन रोजगार के अन्तर्गत चयनित 2,425 मुख्य सेविकाओं तथा 13 फार्मासिस्टों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अपने सपने को साकार करने के लिए प्रत्येक प्रतिभाशाली व ऊर्जावान युवा हर सम्भव प्रयास करता है। वह स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को आगे बढ़ाने का काम करता है। युवाओं के सपनों को मंच प्रदान करने का दायित्व प्रत्येक लोकप्रिय सरकार का होता है। युवाओं को सही दिशा प्रदान करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनाना प्रत्येक कल्याणकारी सरकार की जिम्मेदारी होनी चाहिए। आज 2,438 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्राप्त हो रहा है। इसमें आंगनवाड़ी केन्द्रों में कुपोषित माताओं और नवजात शिशुओं के लिए…

Read More

गृह मंत्री ने ‘ऑपरेशन महादेव’ में शामिल जवानों को किया सम्मानित

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF के उन जवानों को सम्मानित किया, जिन्होंने ‘ऑपरेशन महादेव’ को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों का ढेर किया था। इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूरे देश की ओर से वे सुरक्षा बलों को बधाई देते हैं, जिन्होंने नागरिकों के मन में सुरक्षा का विश्वास और मज़बूत किया है। उन्होंने कहा कि जब कश्मीर में पर्यटन अपने शिखर पर था, तब पहलगाम हमले से ‘कश्मीर मिशन’ को…

Read More

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने किया स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण

उत्तरकाशी, स्यानाचट्टी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री आपदा प्रभावित लोगों से मिले और उनकी समस्याएं सुनकर हर संभव सहायता दिए जाने का आश्वाशन दिया। स्यानाचट्टी के पास यमुना नदी में गडगाड गदेरे से मलबा आने से यमुना का प्रवाह अवरुद्ध होने के कारण अस्थाई झील निर्मित हुई थी। मुख्यमंत्री ने स्यानाचट्टी में बनी अस्थाई झील का निरीक्षण किया और नदी मार्ग में जमा हुई गाद को हटाने और झील के मुहाने को चौड़ा करके त्वरित जल निकासी बढ़ाने…

Read More

पीएम मोदी ने वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर हुए भूस्खलन पर जताया दुख

नई दिल्ली: वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुए भूस्खलन और आपदा में हुई जनहानि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’  पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि श्री माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर हुए भूस्खलन के कारण हुई जनहानि दुखद है। मेरी संवेदनाएँ शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ईश्वर करे कि घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हों। प्रशासन सभी प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। मैं सभी की सुरक्षा और कुशलक्षेम के लिए प्रार्थना करता हूँ।  …

Read More

भारत कभी भी युद्ध चाहने वाला देश नहीं रहा: राजनाथ सिंह

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मध्य प्रदेश के डॉ. अंबेडकर नगर स्थित आर्मी वॉर कॉलेज में रण-संवाद 2025 कार्यक्रम में देश की रक्षा रणनीति और भविष्य के युद्धों के स्वरूप पर महत्वपूर्ण बातें रखीं। उन्होंने कहा कि यह समय इतिहास से सीख लेने और नया इतिहास रचने का है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने युद्ध के बदलते स्वरूप पर चर्चा करते हुए कहा कि भविष्य के युद्ध केवल हथियारों से नहीं, बल्कि तकनीक और कूटनीति के संयोजन से लड़े जाएंगे। राजनाथ सिंह ने स्पष्ट किया कि भारत कभी युद्ध की…

Read More

जम्मू-कश्मीर: बाढ़, भूस्खलन की घटनाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में चार दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी है। राज्य के कई जिलों में बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। बादल फटने और बाढ़ की वजह से कई लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर शरण लेने को मजबूर हुए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। राहत और बचाव कार्यों के लिए NDRF, SDRF, सेना और वायुसेना की टीमें सक्रिय…

Read More

राष्ट्रपति ने वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर हुए भूस्खलन पर जताया दुख

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वैष्णो देवी मार्ग पर हुए भूस्खलन में हुई जनहानि पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”माता वैष्णो देवी मंदिर के यात्रा मार्ग पर हुए भूस्खलन में कई श्रद्धालुओं की मृत्यु होने की दुखद घटना अत्यंत कष्टदायक है। मैं शोक-संतप्त परिवारों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं तथा राहत व बचाव कार्य में सफलता की कामना करती हूं।”        

Read More

लखीमपुर की चंदन चौकी बनेगी इको टूरिज्म की नई पहचान, पर्यटकों को वाइल्डलाइफ और वेलनेस गंतव्य की मिलेगी सुविधा

Lucknow: पर्यटकों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए, उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने लखीमपुर खीरी के चंदन चौकी को प्रमुख इको-टूरिज्म और वेलनेस डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की योजना तेज कर दी है। यह परियोजना पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत तैयार की जाएगी। परियोजना में पर्यावरण-हितैषी रहने की सुविधा, वेलनेस सेंटर, एडवेंचर एक्टिविटी, रेस्टोरेंट्स के साथ-साथ स्थानीय लोगों द्वारा संचालित होम-स्टे, स्मृति-चिह्न की दुकानें और वीकेंड हाट शामिल होंगे। पर्यटन विभाग का उद्देश्य इस विकास के माध्यम से क्षेत्र में स्थायी पर्यटन और स्थानीय समुदाय…

Read More

मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में 3 लाख 73 हजार से अधिक आवासों का किया गया आवंटन

Lucknow : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व और निर्देशन में उत्तर प्रदेश में  बेघरों को उनका अपना पक्का घर होने के सपनों को साकार किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में तो 36.56 लाख से अधिक आवासों का आवंटन किया ही गया है, लेकिन जिनका लोगो का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की पूर्व की सूची मे किन्ही कारणों से नहीं था, ऐसे लोगों को पक्का आवास देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 2018 में मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण संचालित की गयी।…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्‍ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कामना की कि यह पवित्र अवसर सभी के जीवन को श्रद्धा और आस्‍था से भरेगा और शुभ संदेश लेकर आएगा। उन्‍होंने प्रार्थना की कि भगवान गणेश अपने श्रद्धालुओं पर प्रसन्‍नता, शांति और उत्‍तम स्‍वास्‍थ्‍य की कृपया बनाए रखेंगे। आप सभी को गणेश चतुर्थी की ढेरों शुभकामनाएं। श्रद्धा और भक्ति से भरा यह पावन अवसर हर किसी के लिए शुभकारी हो। भगवान गजानन से प्रार्थना है कि…

Read More