भारत कभी भी युद्ध चाहने वाला देश नहीं रहा: राजनाथ सिंह

नई दिल्लीरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मध्य प्रदेश के डॉ. अंबेडकर नगर स्थित आर्मी वॉर कॉलेज में रण-संवाद 2025 कार्यक्रम में देश की रक्षा रणनीति और भविष्य के युद्धों के स्वरूप पर महत्वपूर्ण बातें रखीं। उन्होंने कहा कि यह समय इतिहास से सीख लेने और नया इतिहास रचने का है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने युद्ध के बदलते स्वरूप पर चर्चा करते हुए कहा कि भविष्य के युद्ध केवल हथियारों से नहीं, बल्कि तकनीक और कूटनीति के संयोजन से लड़े जाएंगे।

राजनाथ सिंह ने स्पष्ट किया कि भारत कभी युद्ध की शुरुआत करने वाला देश नहीं रहा, लेकिन हर प्रकार की चुनौती से निपटने के लिए देश पूरी तरह तैयार है। उन्होंने तकनीकी प्रगति और रणनीतिक कूटनीति की भूमिका को भी विशेष रूप से रेखांकित किया।

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत आज आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक सफर पर अग्रसर है और वैश्विक स्तर पर एक आत्मनिर्भर निर्यातक के रूप में पहचान बना रहा है।

Related posts