सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी करेंगे अल्जीरिया का दौरा

नई दिल्ली: भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी अगले सप्ताह अल्जीरिया का दौरा करेंगे। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद उनकी यह पहली विदेश यात्रा होगी। इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ावा देना है। इस दौरान सेना प्रमुख दोनों देशों के सेनाओं के बीच मजबूत संबंध और प्रशिक्षण के विस्तार पर चर्चा करेंगे। साथ ही दोनों देशों के बीच रणनीतिक क्षमताओं के विकास पर भी जोर देंगे।  

Read More

ईडी ने कांग्रेस विधायक के.सी. वीरेंद्र के आवास पर की छापेमारी

 नई दिल्ली: कर्नाटक में एक बार फिर कांग्रेस नेता की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। ईडी ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग से कांग्रेस विधायक के.सी. वीरेंद्र के चल्लकेरे स्थित आवास सहित 16 स्थानों पर अवैध धन हस्तांतरण के मामले में छापेमारी की है। जहां ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स के लिये अवैध धन हस्तांतरण के संबंध में जांच की जा रही है। इस मामले में गोवा में 2 FIR दर्ज की गईं हैं। कांग्रेस नेता के.सी.वीरेंद्र के साथ ही उनके भाइयों के चार निवासों पर भी ईडी के अधिकारियों ने छापेमारी की…

Read More

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने किया सीजफायर वार्ता का ऐलान

नई दिल्ली: इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के साथ युद्ध खत्म करने के लिए सीजफायर वार्ता शुरू करने का ऐलान किया है। साथ ही गाज़ा में सभी बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने की भी घोषणा की है, लेकिन नेतन्याहू ने संकेत दिया कि संघर्ष विराम केवल उन्हीं शर्तों पर होगा जो इज़राइल के लिए स्वीकार्य होंगे। यह नेतन्याहू की मिस्र और कतर द्वारा प्रस्तावित अस्थायी संघर्ष विराम पर पहली प्रतिक्रिया है, जिसे हमास ने स्वीकार कर लिया था। इज़राइल जल्द ही वार्ता के लिए अपने प्रतिनिधियों को भेजेगा।…

Read More

दुबई के लिए देहरादून से 1.2 मीट्रिक टन गढ़वाली सेब की खेप रवाना

 नई दिल्ली:  कृषि निर्यात में एक नए अध्याय की शुरुआत करते हुए, वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने 1.2 मीट्रिक टन गढ़वाली ‘किंग रोट’ सेब की पहली परीक्षण खेप को देहरादून से दुबई के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के सहयोग से संभव हुई। इसका उद्देश्य शीत-श्रृंखला प्रबंधन, फसल बाद लॉजिस्टिक्स और व्यापारिक ढाँचे को मजबूत करना है, ताकि आगे निर्यात को और प्रभावी बनाया जा सके। यह कदम उत्तराखंड की कृषि निर्यात क्षमता को बढ़ाने और वैश्विक बाज़ारों…

Read More

प्रधानमंत्री ने कोलकाता में मेट्रो रेल परियोजनाओं का किया शुभारम्भ

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोलकाता में बड़ी मेट्रो रेल परियोजनाओं का शुभारम्भ किया। पीएम ने 13.61 किलोमीटर लंबे नवनिर्मित मेट्रो नेटवर्क का उद्घाटन किया। इन मार्गों पर मेट्रो सेवाओं का शुभारंभ भी हुआ। पीएम ने जेसोर रोड से नोआपाड़ा-जय हिंद बिमान बंदर मेट्रो सेवा को हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री ने सियालदह-एस्प्लेनेड मेट्रो सेवा और बेलेघाटा-हेमंत मुखोपाध्याय मेट्रो सेवा को भी वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाई गई। यह परियोजनाएं विश्व स्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास और विकसित शहरी संपर्क के प्रति केन्द्र सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप हैं।

Read More

संभल: ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

Lucknow: उत्तर प्रदेश के संभल में ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ़्तार कर लिया है,  बाकी अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। ये गिरोह ‘जंबो 365’ वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन गैंबलिंग का धंधा चला रहा था। संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने इस पूरी घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 12 अगस्त को दीनदयाल नाम के एक मजदूर ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि PNB चंदौसी की रिकवरी एजेंट ऋषिपाल…

Read More

प्रधानमंत्री ने किया औंटा-सिमरिया पुल परियोजना का शुभारम्भ

बिहार: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर औंटा-सिमरिया पुल परियोजना का शुभारम्भ किया। परियोजना में गंगा नदी पर 1,870 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित 1.86 किलोमीटर लंबा 6 लेन वाला पुल भी शामिल है। यह पटना के मोकामा और बेगूसराय के बीच सीधा संपर्क प्रदान करेगा। यह नया पुल उत्तर बिहार (बेगूसराय, सुपौल, मधुबनी, पूर्णिया, अररिया आदि) और दक्षिण बिहार के क्षेत्रों (शेखपुरा, नवादा, लखीसराय आदि) के बीच आवागमन करने वाले भारी वाहनों के लिए 100 किलोमीटर से अधिक की अतिरिक्त दूरी की यात्रा को कम करेगा। इससे आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक…

Read More

एनडीए सांसदों ने आज नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की

Delhi: एनडीए सांसदों ने आज नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, मनोहर लाल, अर्जुन राम मेघवाल, हर्ष मल्होत्रा ​​और दिल्ली, हरियाणा तथा राजस्थान के सांसदों ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए राधाकृष्णन को अपनी शुभकामनाएं दीं। उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितम्‍बर को होगा। नामांकन पत्रों की जांच आज होगी। जगदीप धनखड़ ने  स्वास्थ्य कारणों के चलते पिछले महीने इस्तीफा दे दिया था, जिससे यह चुनाव आवश्यक हो गया है। यह 17वां उपराष्ट्रपति चुनाव होगा। उपराष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल द्वारा किया…

Read More

श्रीलंका में जुलाई में मुद्रास्फीति बढ़कर 0.7% हुई

दिल्ली: श्रीलंका में इस वर्ष जुलाई में मुद्रास्फीति बढ़कर  0.7% हो गई। जनगणना और सांख्यिकी विभाग ने एक बयान में कहा कि पिछले साल जुलाई की तुलना में इस महीने राष्‍ट्रीय  उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 208 दशमलव 3 अंक पर रहा। जून में खाद्य पदार्थों और बिजली की कम कीमतों के कारण मूल्‍यों में गिरावट आई थी, लेकिन जुलाई में मुद्रास्फीति में थोड़ा सुधार देखा गया। श्रीलंका के केंद्रीय बैंक ने 2025 के लिए मुद्रास्‍फीति 4 से 6 प्रतिशत के बीच बनाये रखने का लक्ष्य निर्धारित किया है। केन्‍द्रीय बैंक ने…

Read More

ऑनलाइन गेमिंग विनियमन विधेयक 2025 के बाद प्रमुख कंपनियों ने पैसों से खेले जाने वाले गेम्स पर रोक लगाई

दिल्ली: ‘ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन एवं विनियमन विधेयक 2025’ पारित होने के बाद ड्रीम स्पोर्ट्स, गेम्सक्राफ्ट, मोबाइल प्रीमियर लीग और ज़ूपी जैसी प्रमुख रियल मनी गेमिंग कंपनियों ने अपने गेमिंग प्लेटफॉर्म पर पैसों से खेले जाने वाले ऑनलाइन गेम्स पर रोक लगाना शुरू कर दिया है। विधेयक में वित्तीय लाभ के लिए पैसे दांव पर लगाकर खेले जाने वाले कौशल-आधारित या अवसर -आधारित सभी ऑनलाइन मनी गेम्स पर प्रतिबंध लगाया गया है। विधेयक में अधिकारियों को किसी भी परिसर की तलाशी लेने और संदेह के आधार पर किसी भी व्यक्ति को…

Read More