प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने किया सीजफायर वार्ता का ऐलान

नई दिल्ली: इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के साथ युद्ध खत्म करने के लिए सीजफायर वार्ता शुरू करने का ऐलान किया है। साथ ही गाज़ा में सभी बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने की भी घोषणा की है, लेकिन नेतन्याहू ने संकेत दिया कि संघर्ष विराम केवल उन्हीं शर्तों पर होगा जो इज़राइल के लिए स्वीकार्य होंगे।

यह नेतन्याहू की मिस्र और कतर द्वारा प्रस्तावित अस्थायी संघर्ष विराम पर पहली प्रतिक्रिया है, जिसे हमास ने स्वीकार कर लिया था। इज़राइल जल्द ही वार्ता के लिए अपने प्रतिनिधियों को भेजेगा। गाज़ा डिवीजन में सैनिकों को संबोधित करते हुए नेतन्याहू ने बताया कि उन्होंने गाजा सिटी पर कब्ज़ा करने और हमास को पराजित करने के लिए सैन्य योजना को मंजूरी दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि गाज़ा सिटी पर नियंत्रण स्थापित करना और हमास को पूरी तरह परास्त करना ही इज़राइली सेना का प्रमुख लक्ष्य है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts