प्रधानमंत्री ने कोलकाता में मेट्रो रेल परियोजनाओं का किया शुभारम्भ

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोलकाता में बड़ी मेट्रो रेल परियोजनाओं का शुभारम्भ किया। पीएम ने 13.61 किलोमीटर लंबे नवनिर्मित मेट्रो नेटवर्क का उद्घाटन किया। इन मार्गों पर मेट्रो सेवाओं का शुभारंभ भी हुआ। पीएम ने जेसोर रोड से नोआपाड़ा-जय हिंद बिमान बंदर मेट्रो सेवा को हरी झंडी दिखाई।

प्रधानमंत्री ने सियालदह-एस्प्लेनेड मेट्रो सेवा और बेलेघाटा-हेमंत मुखोपाध्याय मेट्रो सेवा को भी वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाई गई। यह परियोजनाएं विश्व स्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास और विकसित शहरी संपर्क के प्रति केन्द्र सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts