कन्रौज में राज्य मंत्री असीम अरूण ने बाढ़ पीड़ितों को राशन किट वितरण की

Uttar Pradesh: प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण कन्नौज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और पीड़ितों को जीवन यापन के लिए राशन किट वितरित की। इसके बाद, मंत्री अमर ज्योति स्तम्भ पहुंचे और वहां पुष्प अर्पित किए। इसके बाद कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और पतंग उड़ाई। मीडिया से बातचीत में असीम अरुण ने कहा, \”हमारे देश के सबसे बड़े राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की सभी को शुभकामनाएं। कन्नौज में गंगा किनारे स्थित गांवों में बाढ़ के खतरे को देखते हुए सरकार की तरफ…

Read More

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम

Uttar Pradesh: मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण के 5,252वें जन्मोत्सव को इस बार राष्ट्रभक्ति से जोड़ा गया है और कृष्ण जन्मभूमि को ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर  विशेष रूप से सजाया गया है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि के गर्भगृह में भगवान का अभिषेक होगा और लाखों श्रद्धालुओं के लिए लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। नगर निगम द्वारा शहर को सजाने के लिए वॉल पेंटिंग और रंग-बिरंगी रौशनी की व्यवस्था की गई है, जिससे मथुरा रात में जगमग कर रही है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं।

Read More

लखनऊ में जन्माष्टमी की रौनक, गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल

Lucknow: देश भर में जन्माष्टमी की धूम के बीच लखनऊ में भी खास रौनक देखने को मिल रही है। लखनऊ पुलिस लाइन में हर साल की तरह इस बार भी जन्माष्टमी पर भव्य रास लीला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस लाइन मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जहां श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों को खूबसूरत चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। खास बात यह है कि इन चित्रों को मुस्लिम कलाकार मोहम्मद इकराम ने अपने हुनर से सजाया है। श्रीकृष्ण के जीवन…

Read More

प्रधानमंत्री ने लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह की तस्वीरें शेयर की, देखें

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फेसबुक प्लेटफॉर्म पर किए एक पोस्ट में लिखा- लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह से झलक साझा करना। यह दिन हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने और एक मजबूत, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करने का एक शानदार अवसर है।

Read More

मुख्यमंत्री ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज यहां अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता उन महान क्रांतिकारियों तथा स्वाधीनता संग्राम सेनानियों के अमूल्य संघर्ष की देन है, जिन्होंने उत्तर से दक्षिण तथा पूर्व से पश्चिम तक पूरे देश को स्वतंत्रता संघर्ष के साथ जोड़कर हमें सैकड़ों वर्षों की दासता से मुक्त कराया। महान स्वाधीनता संग्राम सेनानियों ने भारत की स्वाधीनता के लिए अपना सर्वस्व…

Read More

आज अलास्का में मिलेंगे ट्रम्प और पुतिन

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अलास्का में आज मुलाकात होनी है। ये मुलाकात भारतीय समयानुसार 15 अगस्त की रात करीब 1 बजे शुरू होगी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए किसी समझौते पर पहुंचने के इरादे से अलास्का में होने वाली बैठक में आएंगे। फॉक्स न्यूज रेडियो के एक शो में ट्रंप ने विश्वास जताया कि पुतिन आश्वस्त हैं कि वह एक…

Read More

स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय सेना ने भारत-चीन सीमा पर फहराया तिरंगा

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर शिमला से रवाना हुई भारतीय सेना की सूर्या स्पीति बाइक रैली ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किनौर स्थित शिपकी दर्रा में भारत-चीन सीमा पर तिरंगा फहराया है। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 7 महिला सदस्यों समेत 78 सदस्यीय राइडर दल ने राष्ट्र का गौरव तिंरगा झंडा फहराते हुए सेन्य जवानों के साथ मिलकर जोश के साथ नागरिक एकता और सेन्य विश्वास का संदेश दिया।  

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली:  देशभर में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म के जरिए पोस्ट कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने लिखा- आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- मेरी कामना है कि यह सुअवसर सभी देशवासियों के जीवन में नया जोश और नई स्फूर्ति लेकर आए, जिससे विकसित भारत के निर्माण को नई गति मिले। जय हिंद!              

Read More

बालवाटिकाएं बनीं नन्हे-मुन्नों का सीखने और खेलने का रंगीन संसार

लखनऊ: राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बालवाटिका अब नन्हे-मुन्नों के लिए सीखने और खेलने का रंगीन संसार बनकर तैयार हो चुकी हैं। 3 से 6 वर्ष के बच्चों की ‘स्कूल रेडिनेस’ को सशक्त बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रदेशभर में 5,118 विद्यालयों में नई बालवाटिकाओं की शुरुआत कर रहा है। इसके तहत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (ICDS) विभाग के सहयोग से निकटस्थ आंगनबाड़ी केंद्रों को इन विद्यालयों में स्थानांतरित किया गया है और इन्हें आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है।…

Read More

नालागढ़ में तेज बारिश और भारी भूस्खलन से NH-105 बंद

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश स्थिति नालागढ़ में बीती रात से हो रही तेज बारिश के कारण स्वारघाट मार्ग पर हुआ भारी भूस्खलन के कारण पंजेहरा से स्वरघाट के बीच एनएच-105 पर उंटपुर के पास सड़क अवरुद्ध हो गया है। प्रशासन नें यात्रियों से इस मार्ग का उपयोग न करने का अनुरोध किया है। साथ ही, वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है। वहीं, जेसीबी मशीन की मदद से रास्ते को सुचारू करने का कार्य किया जा रहा है। वहीं हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बाढ़ में फंसे लोगों को भारतीय…

Read More