नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के कर्तव्य पथ स्थित कर्तव्य भवन-3 का उद्घाटन किया। इस भवन का उद्देश्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने के साथ शासन को अधिक सक्षम बनाना है। यह भवन दिल्ली में फैले विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को एक साथ लाकर दक्षता, नवाचार और सहयोग को बढ़ावा देगा। कर्तव्य भवन-3 सेंट्रल विस्टा के व्यापक परिवर्तन की परियोजना का एक हिस्सा है। जो कि सरकार के व्यापक प्रशासनिक सुधार के एजेंडे का प्रतीक है। इसके साथ ही कर्तव्य भवन-3 को पर्यावरण अनुकूल बनाया गया है ।…
Read MoreAuthor: TRUTH WATCH INDIA
मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद में 1,172 करोड़ की 87 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया
उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मुरादाबाद दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने 1,172 करोड़ की 87 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने ग्राम पीपली में अटल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन कर छात्रों से संवाद भी किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि ये विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नया मॉडल हैं, जहां स्मार्ट क्लास और बेहतर सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले शिक्षा नहीं, सिर्फ नकल होती थी। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत अब यूपी के स्कूल देश में नंबर…
Read Moreमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली को दी 2,264 हजार करोड़ की विकास सौगात
उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बरेली में 2,264 करोड़ की 545 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा में खिलाड़ियों को सम्मानित किया और आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी सौंपी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले बरेली दंगों के लिए बदनाम था, लेकिन अब नाथ कॉरिडोर इसकी नई पहचान बन रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा अलखनाथ सहित सात प्रमुख मंदिरों को जोड़ने वाला नाथ कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया…
Read Moreहरदोई में ड्रोन उड़ाने पर नए नियम
Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हरदोई में बिना पंजीकरण और अनुमति ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित कर दिया गया है। कलेक्ट्रेट स्थित विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए है। यह निर्णय मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में लिया गया है। इसका उद्देश्य सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है। साथ ही मॉब लिंचिंग या अन्य आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण रखना है। किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम देने पर दोषियों पर सख्त कानूनी…
Read MoreLDA की अध्यक्ष,मण्डलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की अध्यक्षता में हुई प्राधिकरण बोर्ड की 185वीं बैठक, विकास एवं जनहित के कई प्रस्ताव स्वीकृत
लखनऊ विकास प्राधिकरण: गोमती नगर, गोमती नगर विस्तार, ऐशबाग व बसंतकुंज योजना में हाईटेक ग्रुप हाउसिंग फ्लैट्स बनाएगा। जिनमें स्वीमिंग पूल, जिम, क्लब हाउस, योगा सेंटर, प्ले जोन, ग्रीन एरिया समेत अन्य विश्वस्तरीय आवासीय सुविधाएं होंगी। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि गोमती नगर के विराज खण्ड में 4.5 एकड़, गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-4 में राप्ति अपार्टमेंट के पास 3.5 एकड़, ऐशबाग में मिल रोड पर 4.63 एकड़ और बसंतकुंज के सेक्टर-जे में राष्ट्र प्रेरणा स्थल के सामने 3.7 एकड़ क्षेत्रफल में ग्रुप हाउसिंग का…
Read Moreउत्तरकाशी: भीषण आपदा के बाद रेस्क्यू अभियान जारी: नरेश बंसल
नई दिल्ली: उत्तराखंड में हुई भीषण आपदा पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल ने कहा कि केंद्र सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने बताया कि हरसिल, हराली और सुखी टॉप इलाकों में क्लाउड बर्स्ट की घटना हुई है, जिससे व्यापक जान-माल की क्षति हुई है। गृहमंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर 3 आईटीबीपी, 4 एनडीआरएफ और 4 राज्य एनडीआरएफ की टीमें भेजी गई हैं। सभी एजेंसियां राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। नरेश बंसल ने बताया…
Read Moreउत्तरकाशी के धराली में बादल फटा, अबतक 5 की मौत
उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में मंगलवार को बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचाई है। इस आपदा में अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग अब भी लापता हैं। प्रभावित क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। एनडीआरएफ की कई टीमें धराली में राहत कार्य के लिए रवाना की गई हैं, लेकिन लगातार बारिश और सड़क मार्ग के बाधित होने के चलते रेस्क्यू टीमों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।…
Read Moreप्रयागराज में 5 दोस्त गंगा में डूबे, 3 की मौत
Uttar Pradesh: प्रयागराज में 5 दोस्त की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गयी। चीख-पुकार सुनकर गोताखोरों ने नदी में छलांग लगाई। दो को समय रहते बचाया गया जबकि 3 की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही जल पुलिस और NDRF टीम मौके पर पहुंची। करीब 1 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तीनों के शव बरामद कर लिये गये है। मरने वालों में 2 चचेरे भाई हैं। घटना गंगापार के थरवई थाना क्षेत्र के मनसैता की है।
Read Moreलखनऊ में सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत
Lucknow:- उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई है। दोनों पिता-पुत्र ट्रॉमा सेंटर से बीमार पत्नी को देखकर वापस अपने घर उन्नाव जा रहे थे। ये सड़क हादसा सोमवार की देर रात काकोरी क्षेत्र के मोहान रोड स्थित दौली खेड़ा मोड़ पर हुआ है। इस हादसे में उन्नाव जनपद के माखी थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव निवासी धर्मपाल और उनके बेटे गोविंद की दर्दनाक मौत हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मपाल की पत्नी कई दिनों से लखनऊ…
Read Moreमुख्यमंत्री के निर्देश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग सख्त एक्शन मोड में, ध्वस्त होंगे जर्जर भवन
लखनऊ, 05 अगस्त। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय विद्यालय परिसरों में स्थित जर्जर भवनों के खिलाफ निर्णायक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए विभाग ने सभी जिलों को निर्देशित किया है कि वे जर्जर ढाँचों का तत्काल चिह्नांकन कर सत्यापन, मूल्यांकन और ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया को शीर्ष प्राथमिकता दें। यह निर्णय हाल ही में कुछ विद्यालय परिसरों में जर्जर भवनों की स्थिति उजागर होने के बाद लिया गया है, जिससे बच्चों की जान…
Read More