मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली को दी 2,264 हजार करोड़ की विकास सौगात

उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बरेली में 2,264 करोड़ की 545 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा में खिलाड़ियों को सम्मानित किया और आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी सौंपी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले बरेली दंगों के लिए बदनाम था, लेकिन अब नाथ कॉरिडोर इसकी नई पहचान बन रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा अलखनाथ सहित सात प्रमुख मंदिरों को जोड़ने वाला नाथ कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा सरकार विकास और विरासत को जोड़कर जनता की संतुष्टि सुनिश्चित कर रही है। न्यू बरेली के तहत शहर तेजी से विकसित हो रहा है।

Related posts