उत्तरकाशी के धराली में बादल फटा, अबतक 5 की मौत

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में मंगलवार को बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचाई है। इस आपदा में अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग अब भी लापता हैं। प्रभावित क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। एनडीआरएफ की कई टीमें धराली में राहत कार्य के लिए रवाना की गई हैं, लेकिन लगातार बारिश और सड़क मार्ग के बाधित होने के चलते रेस्क्यू टीमों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।…

Read More

प्रयागराज में 5 दोस्त गंगा में डूबे, 3 की मौत

Uttar Pradesh: प्रयागराज में 5 दोस्त की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गयी। चीख-पुकार सुनकर गोताखोरों ने नदी में छलांग लगाई। दो को समय रहते बचाया गया जबकि 3 की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही जल पुलिस और NDRF टीम मौके पर पहुंची। करीब 1 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तीनों के शव बरामद कर लिये गये है। मरने वालों में 2 चचेरे भाई हैं। घटना गंगापार के थरवई थाना क्षेत्र के मनसैता की है।

Read More

लखनऊ में सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत

Lucknow:- उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई है। दोनों पिता-पुत्र ट्रॉमा सेंटर से बीमार पत्नी को देखकर वापस अपने घर उन्नाव जा रहे थे। ये सड़क हादसा सोमवार की देर रात काकोरी क्षेत्र के मोहान रोड स्थित दौली खेड़ा मोड़ पर हुआ है। इस हादसे में उन्नाव जनपद के माखी थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव निवासी धर्मपाल और उनके बेटे गोविंद की दर्दनाक मौत हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मपाल की पत्नी कई दिनों से लखनऊ…

Read More

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग सख्त एक्शन मोड में, ध्वस्त होंगे जर्जर भवन

लखनऊ, 05 अगस्त। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय विद्यालय परिसरों में स्थित जर्जर भवनों के खिलाफ निर्णायक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए विभाग ने सभी जिलों को निर्देशित किया है कि वे जर्जर ढाँचों का तत्काल चिह्नांकन कर सत्यापन, मूल्यांकन और ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया को शीर्ष प्राथमिकता दें। यह निर्णय हाल ही में कुछ विद्यालय परिसरों में जर्जर भवनों की स्थिति उजागर होने के बाद लिया गया है, जिससे बच्चों की जान…

Read More

उत्तर प्रदेश में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त होगी बस सेवा: मुख्यमंत्री

Lucknow: उत्तर प्रदेश में रक्षाबंधन के अवसर पर 8, 9 और 10 अगस्त को महिलाओं के लिए मुफ्त होगी बस सेवा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के अवसर पर 8, 9 और 10 अगस्त को महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने तय किया है कि रक्षाबंधन के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम और नगर विकास की बस सेवाओं को हम बहनों के लिए फ्री में यातायात के लिए छोड़ेंगे। तीनों दिन फ्री में उनका यातायात की सुविधा उपलब्ध करवाएंगे। बहनें…

Read More

मेरठ में “मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण” के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवीन इंटीग्रेटेड टाउनशिप परियोजना का किया भूमिपूजन

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत 2,517 करोड़ रुपये की लागत वाली नवीन इंटीग्रेटेड टाउनशिप परियोजना का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में विकास की नई इबारत लिखते हुए मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत 2,517 करोड़ रुपये की लागत वाली नवीन इंटीग्रेटेड टाउनशिप परियोजना का भूमिपूजन किया। 295 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली यह परियोजना मेरठ को आवासीय, औद्योगिक और वाणिज्यिक सुविधाओं का एक आधुनिक केंद्र बनाएगी। इस अवसर पर सीएम योगी ने युवा उद्यमियों, स्वयं सहायता…

Read More

सावन का चौथा और अंतिम सोमवार आज, करें बाबा कशी विश्वनाथ के दर्शन

Uttar Pradesh: वाराणसी में सावन के चौथे और अंतिम सोमवार को बाबा विश्वनाथ धाम को फूल-मालाओं से भव्य रूप से सजाया गया। आकर्षक सजावट के बीच मंदिर प्रशासन की ओर से मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा तथा अन्य अधिकारियों ने श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। मंगला आरती अपने निर्धारित समय पर शुरू हुई,और हजारों की संख्या में भक्तों ने ‘हर हर महादेव’ का उद्घोष किया। श्रद्धालु कतार में लगकर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक व दर्शन करते नज़र आए। महिला, पुरुष और युवा सभी बाबा विश्वनाथ के दर्शन…

Read More

गुजरात: भारत का पहला ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट शुरू, प्रधानमंत्री ने सराहा

नई दिल्ली: गुजरात के कांडला स्थित दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी ने देश का पहला ‘मेक इन इंडिया’ ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट शुरू किया है। यह भारत का पहला ऐसा ग्रीन हाइड्रोजन संयंत्र है, जिसे किसी बंदरगाह परिसर में स्थापित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस परियोजना की सराहना करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा यह एक सराहनीय प्रयास है, यह हमारे नेट जीरो लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायक होगा। 🎥 Fueling Progress with Green Innovation!Deendayal Port Authority, Kandla proudly commissions India’s 1st Make-in-India Green Hydrogen Plant in…

Read More

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1494 नवचयनित पुलिस दूरसंचार कर्मियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Uttar Pradesh: राजधानी लखनऊ में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस दूरसंचार विभाग के लिए चयनित 1494 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। कार्यक्रम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के सभागार में हो रहा है। कार्यक्रम में सीएम के साथ कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इससे पहले डीजीपी राजीव कृष्णा ने सीएम को प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “2017 से पहले क्या स्थिति थी? निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से भर्तियां नहीं होती थीं, भेदभाव होता था, पैसों का लेन-देन होता था। हर…

Read More

गोंडा में श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो नहर में गिरी, 11 लोगों की मौत

Lucknow: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा इटियाथोक थाना क्षेत्र में उस समय हुआ जब दर्शन के लिए जा रही बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई. बोलेरो में कुल 15 लोग सवार थे, जिनमें से 11 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी लोग दर्शन के लिए निकले थे, तभी यह घटना घटी। सीएम योगी ने गोंडा सड़क हादसे पर  शोक जताते हुए दुर्घटना में मृतकों…

Read More