दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज एक दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे। वे भावनगर में समुद्र से समृद्धि कार्यक्रम में भाग लेंगे और लगभग 34 हजार 200 करोड़ रूपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ करेंगे। इनसे समुद्रतटीय, प्राकृतिक गैस, नवीकरणीय ऊर्जा, सड़क संपर्क और चिकित्सा क्षेत्र को लाभ होगा। आज ही इंदिरा डॉक से मुंबई अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल का भी उद्घाटन होगा। प्रधानमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
Read MoreAuthor: Abhishek Tripathi
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज बिहार के दौरे पर
दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज बिहार के दौरे पर रहेंगी। वे लगभग इसी समय गया जी पहुंच रही हैं। वे विष्णुपद मंदिर में पूर्वजों के लिए पिंडदान करेंगी। गयाजी में इन दिनों विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला चल रहा है। देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां अपने पिंडदान और तर्पण करने आ रहे हैं।
Read Moreएशिया कप: भारत ने अपने अंतिम ग्रुप मैच में ओमान को 21 रन से हराया
दिल्ली: एशिया कप क्रिकेट में, भारत ने अपने अंतिम ग्रुप ए मैच में कल ओमान को 21 रन से हरा दिया। अबूधाबी में पहले बल्लेबाजी करते हुए, भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 188 रन बनाए। जवाब में, ओमान की टीम 4 विकेट पर 167 रन ही बना पाई। 56 रन बनाने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। इसी मैच में, अर्शदीप सिंह पुरुषों के टी-20 में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए। एशिया कप के सुपर-44 चरण की शुरुआत…
Read Moreदेश के लाखों स्कूलों और लगभग 500 सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है फिल्म “चलो जीते हैं”
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म “चलो जीते हैं” देश के लाखों स्कूलों और लगभग 500 सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है। यह फिल्म प्रधानमंत्री मोदी के बचपन की एक घटना से प्रेरित है। इस फिल्म में, स्वामी विवेकानंद के दर्शन से प्रभावित होकर किशोरवय नारू अपनी छोटी-सी दुनिया में बदलाव लाने का प्रयास करता है।
Read Moreजौनपुर दौरे पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अस्पतालों और आवास परियोजनाओं का किया कड़ा निरीक्षण
लखनऊ: यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को जौनपुर के विभिन्न स्थानों का दौरा कर निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने नव निर्मित पुलिस लाइन भवन का जायजा लिया। इसके बाद डिप्टी सीएम मातापुर की मलिन बस्ती में बनाए गए आवासों का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्था को देखा। इसके बाद वे जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, सामान्य वार्ड और दवा वितरण केंद्र का अवलोकन किया। सीटी स्कैन मशीन को लेकर उठे सवाल पर डिप्टी सीएम ने सीएमएस को निर्देश दिए कि पत्रकारों की शिकायत पर…
Read Moreभोपाल- मुख्यमंत्री डॉ यादव ने की वन विभाग की समीक्षा
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज निवास स्थित कार्यालय, समत्व भवन में वन विभाग की गतिविधियों की समीक्षा कर वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Read Moreसीतापुर में हाउसफुल शो के साथ रिलीज हुई फिल्म चलो जीते हैं, बच्चों ने पीएम मोदी से प्रेरणा ली
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाल्यकाल पर आधारित फीचर फिल्म चलो जीते हैं उनके जन्मदिन के अवसर पर पूरे भारत में सिनेमाहाल में रिलीज़ की गई। सीतापुर के मिराज सिनेमा हाल में गुरुवार को फिल्म का प्रसारण किया गया, जिसे देखने सिनेमा हाल में भारी भीड़ उमड़ी। फिल्म का एक ही शो देखते ही हाउसफुल हो गया, जो इसकी लोकप्रियता का परिचायक था। खासकर बच्चों ने इस फिल्म को बहुत सराहा। शो से बाहर निकलते हुए एक बच्ची ने पीएम मोदी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए संकल्प लिया कि…
Read Moreयूपी में दवा अनुसंधान को बढ़ावा, नाइपर और फार्मा काउंसिल समझौते से 500+ छात्रों को सालाना प्रशिक्षण
लखनऊ: यूपी में अब दवा अनुसंधान को बढ़ावा मिलने जा रहा है। नाइपर के सहयोग से हर साल 500 से अधिक छात्र अब ट्रेनिंग लेंगे…दरअसल उत्तर प्रदेश प्रोमोट फार्मा काउंसिल और नाइपर रायबरेली ने दवा अनुसंधान और चिकित्सा उपकरणों के विकास के लिए एक समझौता किया है. इस समझौते से हर साल 500 से ज्यादा छात्रों को प्रशिक्षण मिलेगा जिससे राज्य में दवाओं और उपकरणों के निर्माण में तेजी आएगी। यूपी प्रमोट फार्मा काउंसिल की प्रबंध निदेशक कृतिका शर्मा और नाइपर की निदेशक प्रो़ सुभिनी ए सराफ ने एमओयू पर…
Read Moreएशिया कप: आज भारत और ओमान होंगे आमने-सामने
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 में अब तक अपराजित रही भारतीय क्रिकेट टीम आज अपना अंतिम ग्रुप मुकाबला अबू धाबी में ओमान के खिलाफ खेलेगी। सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम ने अब तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और वो खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। भारत ने ग्रुप स्टेज में अब तक खेले दोनों मुकाबले बेहद आसानी से जीते हैं। वहीं ओमान की टीम सुपर-4 की रेस से बाहर हो चुकी है। भारतीय क्रिकेट टीम ने अभी तक ओमान के खिलाफ एक भी इंटरनेशनल मैच…
Read Moreशिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कृषि मशीनरी GST बैठक
नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज राजधानी दिल्ली में एक अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक का उद्देश्य कृषि मशीनरी एवं उपकरणों पर हाल ही में घोषित जीएसटी दरों में कमी के निर्णय पर चर्चा करना, किसानों तक इसके लाभों का व्यापक प्रसार सुनिश्चित करना और सुधार उपायों के सुचारू क्रियान्वयन की रणनीति बनाना होगा। मोदी सरकार द्वारा जीएसटी में कमी से ट्रैक्टर व अन्य मशीनरी की कीमतें किसानों के लिए 7 से 13 प्रतिशत तक घटेंगी, वहीं सब्सिडी योजनाओं व घटे कराधान का दोहरा…
Read More