जौनपुर दौरे पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अस्पतालों और आवास परियोजनाओं का किया कड़ा निरीक्षण

लखनऊ: यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को जौनपुर के विभिन्न स्थानों का दौरा कर निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने नव निर्मित पुलिस लाइन भवन का जायजा लिया। इसके बाद डिप्टी सीएम मातापुर की मलिन बस्ती में बनाए गए आवासों का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्था को देखा। इसके बाद वे जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, सामान्य वार्ड और दवा वितरण केंद्र का अवलोकन किया। सीटी स्कैन मशीन को लेकर उठे सवाल पर डिप्टी सीएम ने सीएमएस को निर्देश दिए कि पत्रकारों की शिकायत पर तुरंत जांच कर कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि सीटी स्कैन सुविधा आम जनता और चिकित्सकों दोनों के लिए उपलब्ध होनी चाहिए। अवैध अस्पतालों के संचालन पर पूछे जाने पर डिप्टी सीएम ने स्पष्ट किया कि जिले के सभी अस्पतालों की जांच कराई जाएगी और जो मानकों पर खरे नहीं उतरेंगे, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनका दौरा स्वास्थ्य और सार्वजनिक सुविधाओं में सुधार के प्रति गंभीरता दर्शाता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts