यूपी में दवा अनुसंधान को बढ़ावा, नाइपर और फार्मा काउंसिल समझौते से 500+ छात्रों को सालाना प्रशिक्षण

लखनऊ: यूपी में अब दवा अनुसंधान को बढ़ावा मिलने जा रहा है। नाइपर के सहयोग से हर साल 500 से अधिक छात्र अब ट्रेनिंग लेंगे…दरअसल उत्तर प्रदेश प्रोमोट फार्मा काउंसिल और नाइपर रायबरेली ने दवा अनुसंधान और चिकित्सा उपकरणों के विकास के लिए एक समझौता किया है. इस समझौते से हर साल 500 से ज्यादा छात्रों को प्रशिक्षण मिलेगा जिससे राज्य में दवाओं और उपकरणों के निर्माण में तेजी आएगी। यूपी प्रमोट फार्मा काउंसिल की प्रबंध निदेशक कृतिका शर्मा और नाइपर की निदेशक प्रो़ सुभिनी ए सराफ ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए. मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने कहा कि इससे प्रदेश में इन क्षेत्रों का विकास होगा।

Related posts