सीतापुर में हाउसफुल शो के साथ रिलीज हुई फिल्म चलो जीते हैं, बच्चों ने पीएम मोदी से प्रेरणा ली

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाल्यकाल पर आधारित फीचर फिल्म चलो जीते हैं उनके जन्मदिन के अवसर पर पूरे भारत में सिनेमाहाल में रिलीज़ की गई। सीतापुर के मिराज सिनेमा हाल में गुरुवार को फिल्म का प्रसारण किया गया, जिसे देखने सिनेमा हाल में भारी भीड़ उमड़ी। फिल्म का एक ही शो देखते ही हाउसफुल हो गया, जो इसकी लोकप्रियता का परिचायक था। खासकर बच्चों ने इस फिल्म को बहुत सराहा। शो से बाहर निकलते हुए एक बच्ची ने पीएम मोदी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए संकल्प लिया कि वह भी भविष्य में दूसरों के लिए जीने की दिशा में कदम बढ़ाएगी। फिल्म ने दर्शकों में सेवा और समर्पण की भावना जगाई।

Related posts