प्रसार भारती के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी के.एस. सरमा का निधन

दिल्ली: प्रसार भारती के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी के.एस. सरमा का कल हैदराबाद में 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। आंध्र प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी श्री सरमा ने कई वर्षों तक दूरदर्शन के महानिदेशक के रूप में भी कार्य किया। वे 2002 से 2006 तक प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी रहे। उन्होंने दूरदर्शन डायरेक्ट-टू-होम -डीटीएच सेवाओं और डीडी डायरेक्ट प्लस सहित अन्य कार्यक्रमों को शुरू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

Related posts