Jharkhand Dhanbad:- धनबाद के गोविंदपुर स्थित के.के.पॉलिटेकनिक उप डाकघर में करीब साढ़े नौ करोड़ रुपए के घोटाला मामले में सीबीआई का एक्शन, पोस्टमास्टर सुमित सौरभ समेत 7 आरोपी गिरफ्तार। गोविंदपुर स्थित के.के.पॉलिटेकनिक उप डाकघर में करीब साढ़े नौ करोड़ रुपए के घोटाला मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में सब पोस्टमास्टर सुमित सौरभ समेत 7 आरोपियों को सीबीआई की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह मामला वर्ष 2024 में तब पकड़ में आया…
Read MoreAuthor: Abhishek Tripathi
Varanasi:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय संगोष्ठी का किया उद्घाटन
वाराणसी:- शुक्रवार को वसंत महिला महाविद्यालय में आइसीएसएसआर के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन किया। संगोष्ठी (Seminar) का विषय बिरसा मुंडा की विरासत आदिवासी सशक्तीकरण और राष्ट्रीय आंदोलन रखा गया। मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय परिवार को बिरसा मुंडा की राष्ट्रीय संगोष्ठी के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि महाविद्यालय के पास भी अपनी एक विरासत है। जिस प्रकार बिरसा मु़ंडा ने छोड़ा है। कृष्णमुर्ति फाउंडेशन इस महाविद्यालय के संचालन में अपनी भूमिका अदा करती…
Read MoreAyodhya:-पहली बार स्वर्ण हिंडोले पर झूलेंगे रामलला, पढ़े खबर
Lucknow:- अयोध्या (Ayodhya) में सावन झूला मेला आरंभ हो गया है और 29 जुलाई से रामलला सोने और चांदी के बने हिंडोले पर विराजमान होंगे। यह पहला अवसर होगा जब राम मंदिर परिसर में झूलनोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें रामलला के साथ राजाराम भी हिंडोले पर झूले का आनंद लेंगे। राम दरबार की स्थापना के बाद यह उत्सव और भी विशेष बन गया है। नित्य मंडप में भगवान को कजरी के पद और भजन सुनाए जाएंगे, साथ ही सांस्कृतिक संध्या का आयोजन प्रतिदिन किया जाएगा। राम मंदिर ट्रस्ट के…
Read MoreMoradabad:- झील में डूबने से एक किशोर व दो युवतियों की मौत
Lucknow:- उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद (Moradabad) के मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर माफी में एक दर्दनाक हादसे में एक किशोर और दो युवतियों की झील में डूबकर मौत हो गई। तीनों खेत में धान की रोपाई के बाद गर्मी के कारण झील में नहाने गए थे। नहाते समय सानिया गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। उसे बचाने के प्रयास में आशिया और किशोर भी डूब गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तीनों के शव झील से बाहर निकाले।…
Read MoreAmroha:- स्कूली वैन और पिकअप की जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत और 14 घायल
Lucknow:- उत्तर प्रदेश के अमरोहा ( Amroha) के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के मनौटा गांव के पास एक स्कूली वैन और पिकअप गाड़ी की जोरदार भिड़ंत में एक पांच वर्षीय बच्ची और एक शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में 14 स्कूली बच्चे और स्कूल स्टाफ के सदस्य घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य किया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत वाले कुछ मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया गया। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और…
Read Moreब्रह्मोस मिसाइल का अहम कंपोनेंट अब लखनऊ में हो रहा तैयार, ऐसा करने वाला दुनिया का छठा देश बना भारत
Lucknow News:- भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच चलाए गये ऑपरेशन सिंदूर ( Operation Sindoor)में ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत को पूरी दुनिया ने देखा और महसूस किया। वहीं भारत की सबसे ताकतवर ब्रह्मोस मिसाइल ( Brahmos Missile) की मैन्युफैक्चरिंग में लखनऊ की पीटीसी इंडस्ट्रीज लिमिटेड ( PTC Industries Limited) अहम योगदान दे रही है। यह देश की पहली प्राइवेट कंपनी है जो टाइटेनियम और सुपर अलॉय और कंपोनेंट बना रही है। अब तक इस अहम कंपोनेंट को दुनिया के सिर्फ पांच देश ही बना रहे थे और अब भारत भी इस अहम…
Read Moreवाराणसी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मुख्यमंत्री ने लिया जायजा तथा बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की
वाराणसी:- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहस्पतिवार को वाराणसी के सलारपुर में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकत की तथा उन्हें राहत सामग्री वितरित की। मुख्यमंत्री ने सभी बाढ़ प्रभावितों को आश्वस्त किया कि आपदा के इस समय में सरकार उनके साथ है। आपको बता दे कि मुख्यमंत्री काशी के दो दिवसीय दौरे पर है उन्होने आज हवाई निरीक्षण कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने कुछ निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण कर अफसरों के साथ बैठक की। बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित करते मुख्यमंत्री योगी…
Read Moreमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काशी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे, बाबा काशी विश्वनाथ के किए दर्शन, देखे तस्वीरें
वाराणसी:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ धर्मनगरी काशी के दो दिवसीय दौरे पर है। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री ने ‘काशी के कोतवाल’ कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया, इसके बाद वह बाबा काशी विश्वनाथ दरबार में पहुंचे और पूजा-अर्चना की। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने सावन माह में श्रद्धालुओं के लिए की गई विभिन्न सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया। देखें तस्वीरें ↓ ‘काशी के कोतवाल’ कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन की तस्वीरें बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करते मुख्यमंत्री
Read Moreअंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासंघ ‘भारत’ के पांचवें स्थापना दिवस समारोह का हुआ आयोजन
Lucknow News:- लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासंघ ‘भारत’ के पांचवें स्थापना दिवस समारोह एवं धर्म योद्धाओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद डॉक्टर दिनेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ दिनेश शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले योद्धाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सुनील शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष सुमित कटियार, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र राजीव मिश्रा, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सुधाकर त्रिपाठी समेत कार्यक्रम…
Read Moreलखनऊ से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस का उन्नाव रेलवे स्टेशन पर होगा स्टॉपेज, पढ़े पूरी खबर
लखनऊ। यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है कि आपकी पसंदीदा शताब्दी एक्सप्रेस ( Shatabdi Express) का 20 जुलाई 2025 सें उन्नाव रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज दिया जाएगा। जी हां! उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की वीआईपी (VIP) ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस का स्टॉपेज बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि गाड़ी संख्या 12003 शताब्दी एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन ( Lucknow Junction) से दोपहर 3:30 बजे रवाना होकर रात 10:25 पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है। अभी तक शताब्दी एक्सप्रेस ( Shatabdi Express) लखनऊ जंक्शन से…
Read More