Ayodhya:-पहली बार स्वर्ण हिंडोले पर झूलेंगे रामलला, पढ़े खबर 

Lucknow:- अयोध्या (Ayodhya) में सावन झूला मेला आरंभ हो गया है और 29 जुलाई से रामलला सोने और चांदी के बने हिंडोले पर विराजमान होंगे। यह पहला अवसर होगा जब राम मंदिर परिसर में झूलनोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें रामलला के साथ राजाराम भी हिंडोले पर झूले का आनंद लेंगे। राम दरबार की स्थापना के बाद यह उत्सव और भी विशेष बन गया है। नित्य मंडप में भगवान को कजरी के पद और भजन सुनाए जाएंगे, साथ ही सांस्कृतिक संध्या का आयोजन प्रतिदिन किया जाएगा। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि यह पर्व परंपरागत रूप से मनाया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए मणि पर्वत पर प्रसाद और तीर्थ क्षेत्र पुरम बाग बिजेसी में रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है। रामलला के दर्शन को लेकर भक्तों में उत्साह चरम पर है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts