Lucknow:- उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद (Moradabad) के मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर माफी में एक दर्दनाक हादसे में एक किशोर और दो युवतियों की झील में डूबकर मौत हो गई। तीनों खेत में धान की रोपाई के बाद गर्मी के कारण झील में नहाने गए थे। नहाते समय सानिया गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। उसे बचाने के प्रयास में आशिया और किशोर भी डूब गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तीनों के शव झील से बाहर निकाले। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम बिलारी विनय कुमार और सीओ ने परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया और घटना की जांच के निर्देश दिए।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

