उत्तराखंड: राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर दीनदयाल पार्क, देहरादून में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनका स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के वंचित, गरीब और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए जीवनभर कार्य किया। उनकी शिक्षाएं और आदर्श आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और अंत्योदय के संकल्प को राज्य की विकास नीति की प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्र…
Read MoreBlog
अयोध्या में हनुमान गढ़ी मंदिर में भगवान हनुमान के दर्शन और पूजन के लिए भक्तों की भारी भीड़
लखनऊ: अयोध्या हनुमान गढ़ी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ जुटी है। लोग भगवान हनुमान के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर में आए हैं।
Read Moreसीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की संभावित तिथि घोषित की; परीक्षा अगले साल 17 फरवरी से शुरू होगी
दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई ने अगले साल होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की संभावित तिथि की घोषणा कर दी है। बोर्ड के अनुसार ये परीक्षाएं अगले साल 17 फरवरी से शुरू होंगी। सीबीएसई ने कहा कि ये तिथियां अस्थायी हैं और स्कूलों द्वारा उम्मीदवारों की अंतिम सूची जमा करने के बाद अंतिम तिथियां जारी की जाएँगी। सीबीएसई के अनुसार भारत में 204 विषयों और विदेशों में 26 देशों में लगभग 45 लाख छात्रों के इन परीक्षाओं में शामिल होने की उम्मीद है। पहली बार कक्षा…
Read Moreराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना
दिल्ली: मथुरा के वृन्दावन में सुप्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी जी मंदिर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने परिवार के साथ पूजा-अर्चना की। मंदिर सेवायत ने उन्हें तस्वीर भोग और प्रसाद दिया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, और सभी श्रद्धालु शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन कर पाए।
Read Moreलेह: हिंसक झड़पों के बाद अब नियंत्रण में हालात
नई दिल्ली: लेह में बुधवार को हुई हिंसक झड़पों के बाद प्रतिबंधों का पालन करते हुए अब स्थिति नियंत्रण में है। बीती रात में कोई अवांछित घटना नहीं घटी। इस बीच, लेह के उपायुक्त डोमैल सिंह डोंक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी के साथ देर रात मीडिया को स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने और BNSS 2023 के तहत प्रतिबंध आदेश का पालन करने की अपील की। वहीं कल केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए इसे स्थानीय कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के उकसावे का नतीजा बताया।…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी ने यूपी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी-2025 का किया दौरा
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार शो-2025 में प्रदर्शनी स्टाल्स का दौरा किया। उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार शो में 2,500 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जो विनिर्माण, प्रौद्योगिकी, हस्तशिल्प, कृषि, वस्त्र, सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यटन, स्वास्थ्य सेवा, स्टार्टअप, नवीकरणीय ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन, बुनियादी ढांचा, जीआई उत्पादों और ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ जैसी विविध श्रेणियों को प्रदर्शित किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इन स्टाल्स का अवलोकन किया और इन क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञों से जानकारी ली। यह व्यापार प्रदर्शनी 25 से 29 सितंबर तक आयोजित की…
Read Moreलखनऊ: जानकीपुरम में पुलिस-मुठभेड़, चेन लूट मामले का एक बदमाश गिरफ्तार, दूसरा फरार”
लखनऊ: जानकीपुरम में आज तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। बदमाशों ने 42 वर्षीय अतुल जैन से चेन लूट ली थी और पीछा करते समय उनकी स्कूटी में लात मार दी थी, जिससे अतुल की मौत हो गई। पुलिस उपायुक्त शशांक सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर इलाके में संदिग्ध सफेद अपाचे बाइक देखी गई। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल हुआ और पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर…
Read Moreमलिहाबाद की कसमंडी खुर्द पंचायत में आई घोटालों की बाढ़यहां कागजों में बन गई सड़क और लग गए नए हैंड पाइप
लेखराम मौर्य लखनऊ । राजधानी के मलिहाबाद विकासखंड की ग्राम पंचायत कसमंडी खुर्द में घोटालों की बाढ़ आ चुकी है क्योंकि यहां पूर्व में तैनात रहे सचिव ने प्रधान के साथ मिलकर बिना काम कराए फर्जी फोटो डाल कर लाखों रुपए निकल लिये। हैंड पाइप मरम्मत, रीबोर और नए हैंड पाइप के नाम पर 4 साल में निकले ₹ 5216766 इस पंचायत में अब तक हैंड पाइप मरम्मत नए हैंड पाइप तथा रीबोर करने के नाम पर 52 लाख 16 हजार 766 रुपए सरकारी खजाने से आहरित किए गए लेकिन…
Read Moreमीना दिवस’: 13.90 लाख बच्चों ने उठाई बालिकाओं के अधिकारों की आवाज,प्रदेश के 1129 पीएमश्री विद्यालयों में लगा ‘मीना मेला’
लखनऊ: उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को प्रोत्साहित करने के लिए चल रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के पांचवें चरण के अंतर्गत बुधवार को प्रदेशभर में ‘मीना दिवस’ और ‘मीना मेले’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर 13.90 लाख बच्चे, 82,427 अध्यापक और 2,20,313 अभिभावकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रदेश के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट विद्यालय और केजीबीवी में आयोजित इस विशेष दिवस का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, शिक्षा और समाज में समान भागीदारी की भावना को बढ़ावा देना…
Read Moreउत्तराखंड: 25 सितंबर से प्रारंभ होगी शहीद सम्मान यात्रा 2.0
देहरादून: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर शहीद सम्मान यात्रा 2.0 की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए यह निर्णय लिया गया कि यात्रा अब पूर्व निर्धारित 22 सितम्बर की बजाय 25 सितम्बर से प्रारंभ होकर 4 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। सैनिक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाएं, ताकि यात्रा सुचारू रूप से संपन्न हो सके। इस यात्रा का शुभारंभ…
Read More