Blog

यूपीआईटीएस 2025 : हर जिला कहेगा अपनी कहानी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS 2025) इस बार एक विशेष आकर्षण का गवाह बनेगा। हॉल नंबर 9 में लगने वाला ओडीओपी पवेलियन राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, शिल्प और कारीगरी को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेगा। यहां हर जिले की अपनी पहचान और अपनी कहानी उसके सिग्नेचर प्रोडक्ट के जरिए जीवंत होती नजर आएगी। प्रदर्शनी में समूचे प्रदेश के उत्पादों से सजे कुल 343 स्टॉल्स लगाए जाएंगे, जो प्रदेश के साथ-साथ हर जिले की कहानी को बयां करेंगे। यूपीआईटीएस 2025 में ओडीओपी पवेलियन एक ऐसा मंच साबित होगा,…

Read More

पश्चिमी यूपी में पहली अक्टूबर से होगी धान खरीद

लखनऊ: खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत पहली अक्टूबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धान खरीद शुरू होगी, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के संभागों में धान खरीद पहली नवंबर से होगी। इसके लिए पहली सितंबर से पंजीकरण प्रारंभ हो चुका है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 जनवरी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 फरवरी 2026 तक धान खरीद होगी। सरकार ने इस वर्ष धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि भी की है। धान (कॉमन)-2369 और (ग्रेड ए) का 2389 रुपये प्रति कुंतल तय किया गया है।   fcs.up.gov.in या UP…

Read More

दीपोत्सव-2025 की तैयारियां जोरों पर-जयवीर सिंह

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग अयोध्या में 18 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले दीपोत्सव-2025 को भव्य व आकर्षक बनाने की तैयारियों में जुटा है। दीपोत्सव में प्रतिदिन कई सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं शो आयोजित होंगे। इस अवसर पर मल्टीमीडिया प्रोजेक्शन व लेजर शो का भव्य प्रदर्शन होगा, जिसका मुख्य उद्देश्य पारंपरिक दीयों के साथ आधुनिक प्रकाश तकनीकों के संगम से मंत्रमुग्ध कर देने वाला दृश्य प्रस्तुत करना है। यह शो अयोध्या में सरयू नदी के घाटों पर आयोजित किया जाएगा। 100 से अधिक कलाकार भी लाइव परफॉर्मेंस देंगे। यह…

Read More

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में व्यापार वार्ता के लिए कल अमरीका जायेगा प्रतिनिधिमंडल

दिल्ली: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल व्यापार वार्ता के लिए कल अमरीका जायेगा। मंत्रालय के अनुसार इस यात्रा का उद्देश्य भारत और अमरीका के बीच  व्‍यापार बातचीत को आगे बढ़ाना और पारस्परिक रूप से लाभकारी समझौते को अंतिम रूप देना है। मंत्रालय ने कहा कि अमरीका के व्यापार प्रतिनिधियों का एक दल इस महीने की 16 तारिख को भारत आया था। इस दौरान व्यापार समझौते के विभिन्न पहलुओं पर सकारात्मक चर्चा हुई थी और इस संबंध में प्रयास तेज करने का निर्णय लिया…

Read More

प्रसार भारती के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी के.एस. सरमा का निधन

दिल्ली: प्रसार भारती के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी के.एस. सरमा का कल हैदराबाद में 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। आंध्र प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी श्री सरमा ने कई वर्षों तक दूरदर्शन के महानिदेशक के रूप में भी कार्य किया। वे 2002 से 2006 तक प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी रहे। उन्होंने दूरदर्शन डायरेक्ट-टू-होम -डीटीएच सेवाओं और डीडी डायरेक्ट प्लस सहित अन्य कार्यक्रमों को शुरू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  

Read More

महिला क्रिकेट: ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में भारत को 43 रन से हराया

दिल्ली: महिला क्रिकेट में कल रात नई दिल्‍ली में ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में भारत को 43 रन से हरा दिया। ऑस्‍ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 47 ओवर और पांच गेंद में 412 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 47 ओवर में 369 रन ही बना पाई। इसके साथ ही ऑस्‍ट्रेलिया ने तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीत ली।  

Read More

एशिया कप: सुपर- 4 के दूसरे मुकाबले में आज भारत का मुकाबला पाकिस्तान से

दिल्ली: दुबई में एशिया कप टी-20 क्रिकेट के सुपर 4 के दूसरे मुकाबले में आज भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से शुरू होगा। टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा। भारत ने पिछले सप्ताह ग्रुप-स्टेज मुकाबले में पाकिस्तान पर सात विकेट से शानदार जीत हासिल की थी। आज के मुकाबले में जीतने वाली टीम फ़ाइनल की दौड़ में शामिल रहेगी। कल रात सुपर फ़ोर के पहले मैच में, बांग्लादेश ने श्रीलंका को चार विकेट से हरा दिया। श्रीलंका के…

Read More

एस्टोनिया ने रूस पर अपने हवाई-क्षेत्र के उल्लंघन का आरोप लगाया

दिल्ली: एस्टोनिया ने रूस पर अपने हवाई-क्षेत्र के उल्लंघन का आरोप लगाया है। विदेशमंत्री मार्गस साकना ने कहा कि रूस के तीन मिग-31 विमानों ने कल उत्तरी फिनलैंड की खाड़ी में बारह मिनट तक उडान भरी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में रूसी दूतावास को तलब कर विरोध दर्ज कराया गया है। घुसपैठ को देखते हुए, एस्टोनिया के प्रधानमंत्री क्रिस्टन माइकल ने नाटो में तुरंत इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की है। नाटो के प्रवक्ता ने बताया कि नाटो के सैन्य गठबंधन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रूस के…

Read More

कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन किसी का वोट नहीं हटा सकता: निर्वाचन आयोग

दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि कोई भी व्‍यक्ति ऑनलाइन किसी का वोट नहीं हटा सकता और कर्नाटक के अलंद में भी किसी मतदाता का नाम गलत तरीके से नहीं हटाया गया है। आयोग ने बताया कि 2023 में, नाम हटाने के संदिग्ध प्रयास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आयोग ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को सुनवाई का अवसर दिए बिना मतदाता-सूची से उसका नाम नहीं हटाया जा सकता। आयोग के अनुसार, अलंद में नाम हटाने के लिए छह हजार 18 आवेदन प्राप्त हुए थे…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज एक दिवसीय गुजरात दौरे पर

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज एक दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे। वे भावनगर में समुद्र से समृद्धि कार्यक्रम में भाग लेंगे और लगभग 34 हजार 200 करोड़ रूपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्‍यास और शुभारंभ करेंगे। इनसे समुद्रतटीय, प्राकृतिक गैस, नवीकरणीय ऊर्जा, सड़क संपर्क और चिकित्‍सा क्षेत्र को लाभ होगा। आज ही इंदिरा डॉक से मुंबई अंतरराष्‍ट्रीय क्रूज टर्मिनल का भी उद्घाटन होगा। प्रधानमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Read More