Blog

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा- भारत और अमरीका के बीच घनिष्ठ संबंध हैं और दोनों देशों के संबंधों पर चिंता की कोई बात नहीं

दिल्ली: अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि भारत और अमरीका के बीच विशेष संबंध हैं और इन संबंधों के बारे में चिंता की कोई बात नहीं है। वाशिंगटन में कल रात श्री ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महान प्रधानमंत्री हैं और वह सदैव उनके मित्र रहेंगे। श्री ट्रम्प ने कहा कि वह भारत के रूस से अधिक तेल की खरीद बहुत निराश हैं। भारत के साथ संबंधों को फिर सुधारने के प्रश्‍न के उत्‍तर में उन्‍होंने ये बात कही।  भारत के साथ संबंधों पर डॉनल्ड…

Read More

बालिका शिक्षा परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में एक अमूल्य योगदान: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

Delhi: राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि विकास में महिलाओं को अग्रणी भूमिका देने का सबसे प्रभावी उपाय यह है कि बेटियों को सर्वोत्‍तम शिक्षा दी जाए। आज नई दिल्‍ली में राष्‍ट्रीय शिक्षक पुरस्‍कार समारोह में उन्‍होंने कहा कि बालिका शिक्षा को सर्वोच्‍च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्‍होंने कहा कि बालिका शिक्षा परिवार, समाज और राष्‍ट्र के विकास में एक अमूल्‍य योगदान है। राष्‍ट्रपति मुर्मु ने प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की कि हाल के वर्षों में उच्‍च शिक्षा में दाखिले में बालिकाओं की संख्‍या बढ़ी है। राष्‍ट्रपति ने कहा कि शिक्षा…

Read More

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्रार्थना की

उत्तर प्रदेश: भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने पत्नी ओम ताशी डोमा के साथ आज अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, हनुमानगढी मंदिर और कुबेर टीला में प्रार्थना की। श्री तोबगे ने श्रीराम मंदिर में अंतिम चरण के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्हें मंदिर के वास्तुशिल्प, विशेषताओं और आध्यात्मिक महत्व की जानकारी दी गई।

Read More

पंजाब के सभी 23 जिलों में बाढ़ का प्रकोप जारी

दिल्ली: पंजाब के सभी 23 जिलों में बाढ़ का प्रकोप जारी है। सबसे ज़्यादा असर सीमावर्ती गुरूदासपुर, अमृतसर, फिरोजपुर, फाजिल्‍का और पठानकोट  जिलों पर पड़ा है। सतलज, घाघर, टांगरी और मारकंडा नदियों में उफान को देखते हुए लुधियाना और पटियाला के कई हिस्‍सों में अलर्ट जारी किया गया है। जिला प्रशासनों ने संवेदनशील क्षेत्रों के लोगों से सुरक्षित स्‍थानों पर जाने की अपील की है। हमारे संवाददाता के अनुसार, भाखडा बांध का जलस्‍तर अपनी अधिकतम क्षमता तक पहुंच गया था। इस कारण कल बड़े पैमाने पर पानी छोड़ा गया जिससे…

Read More

भारतीय सेना ने कोंगमारू ला दर्रे पर फंसे एक कोरियाई जोड़े को बचाया

नई दिल्ली: भारतीय सेना ने लद्दाख के कोंगमारू ला दर्रे पर फंसे एक कोरियाई जोड़े को बचाया है। भारतीय सेना ने कोरिया गणराज्य के ह्यून वू किम और उनकी पत्नी को हवाई मार्ग के रास्ते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। लद्दाख के जिस क्षेत्र में कोरियाई जोड़ा फंसा हुआ था वह स्थान चुनौतियों से भरा था। जहां वो जोड़ा फंसा हुआ था, उस जगह चोटियों पर खतरनाक बर्फ ढकी हुई थी। दरअसल, 4 सितंबर को रात के लगभग 8 बजे भारतीय सेना को कोंगमारू ला दर्रे पर दो दक्षिण…

Read More

जीएसटी में सुधार से नागरिकों के लिए जीवन हुआ आसान: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस वर्ष स्‍वतंत्रता दिवस पर लालकिले की प्राचीर से दिवाली तक वस्‍तु और सेवाकर यानी जीएसटी में सुधार की घोषणा की थी। लेकिन, इस महीने की 3 तारीख़ को ही जीएसटी परिषद् ने दरों को युक्तिसंगत बनाने को मंजूरी दे दी है। यह फैसला आम आदमी को ध्यान में रखकर लिया गया है। इन सुधारों के बाद अब अप्रत्‍यक्ष कर प्रणाली में केवल 5 और 18 प्रतिशत के दो स्लैब रह गए हैं। 40% का एक अन्य स्लैब तंबाकू और विलासिता संबंधी वस्तुओं पर लागू किया…

Read More

अफगानिस्तान: तीसरी बार आया भूकंप, अब तक 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

नई दिल्ली: अफगानिस्तान में एक बार फिर गुरुवार को भूकंप आया। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने इसकी जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार यह भूकंप अफगानिस्तान के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.2 थी। यह ताजा भूकंप पूर्वी अफगानिस्तान में आए विनाशकारी भूकंपों की एक सीरीज के कुछ ही दिनों बाद आया है। उस भूकंप में 2,200 से अधिक लोग मारे गए थे। वहीं, 3,600 से अधिक घायल हुए थे। भूकंप प्रभावित प्रांतों में बचाव अभियान जारी है। वहीं, भूकंप के कारण पूरे के पूरे…

Read More

अमेरिका में 2 कुख्यात गिरोह विदेशी आतंकी संगठनों की सूची में शामिल: विदेश मंत्री मार्को रुबियो

नई दिल्ली: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने घोषणा की है कि अमेरिका ने इक्वाडोर के दो कुख्यात गिरोहों ‘लॉस लोबोस’ और ‘लॉस चोनेरोस’ को विदेशी आतंकी संगठनों की सूची में शामिल कर लिया है। यह कदम ट्रम्प प्रशासन की ओर से ड्रग कार्टेल्स और आपराधिक गिरोहों पर सख्ती की नई कड़ी मानी जा रही है। रुबियो इक्वाडोर की राजधानी क्विटो पहुंचे, जहां उन्होंने नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह कदम अमेरिका और इक्वाडोर की सरकारों को इन गिरोहों पर मिलकर कार्रवाई करने के कई विकल्प…

Read More

मैत्री: भारत-थाईलैंड सेनाओं का संयुक्त अभ्यास शुरू

नई दिल्ली: भारत और थाईलैंड की सेनाओं के बीच रक्षा सहयोग को मज़बूत करने के उद्देश्य से ‘मैत्री एक्सरसाइज़’ का 14वां संस्करण आज से मेघालय में शुरू हो गया है। यह संयुक्त सैन्य अभ्यास 14 सितंबर तक चलेगा। भारतीय सेना के अनुसार, यह अभ्यास अर्ध-शहरी क्षेत्रों में आतंकवाद-रोधी अभियानों के लिए दोनों देशों की सेनाओं की संचालन क्षमता को बेहतर बनाने पर केंद्रित है। यह अभ्यास संयुक्त राष्ट्र के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है। मैत्री अभ्यास से दोनों पक्षों को संयुक्त अभियानों के संचालन के लिए रणनीतियों, तकनीकों…

Read More

जम्मू दौरे पर अमित शाह, तवी पुल और बिक्रम चौक का लिया जायजा

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को जम्मू शहर के तवी पुल और बिक्रम चौक का दौरा किया। यह दौरा हाल ही में आई भारी बारिश और बाढ़ के प्रभाव का आकलन करने के लिए किया गया। इस दौरान उनके साथ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, विपक्ष के नेता सुनील शर्मा और कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। तवी पुल को बाढ़ के दौरान भारी नुकसान हुआ है। गृह मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से बातचीत की और हालात की जानकारी ली। उन्होंने बिक्रम…

Read More